Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 24 June 2023 : तुला समेत 5 राशियों के लिए आज भाग्यशाली दिन, शेष का भी जानें हाल

aaj ka rashifal

Aaj Ka rashifal: आपके लिए दिन भर का लेखा-जोखा राशिफल लाता है। हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा ग्रहों की चाल का प्रभाव पड़ता है, जिससे राशिफल बनता है। हम आपको 24 जून यानी शनिवार का राशिफल बता रहे हैं। इस दिन तुला समेत 5 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। वहीं, आर्थिक लाभ के योग हैं।

मेष (Aries) Rashifal
कुछ समस्‍याएं आएंगी। बढ़े खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। मन में किसी को बात लेकर उलझन रहेगी। कुछ शारीरिक समस्‍याएं भी हो सकती हैं। खानपान की अनियमितता से बचें।

वृष (Taurus) Rashifal
परिवार के मामले में यह दिन समस्‍याएं खड़ी कर सकता है। आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आजीविका के क्षेत्र में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य की कुछ परेशानी हो सकती है।

मिथुन (Gemini) Rashifal
कुछ ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है कि जिनके बारे में सोचा नहीं था। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। हालांकि मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

कर्क (Cancer) Rashifal
जल्‍दी में काम न करें। यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आज विपरीत लिंग के प्रति बहुत अधिक आकर्षित होंगे। व्यापार में लाभकारी बदलाव हो सकते हैं। कोई भी काम काफी सोच-विचार करके करें।

सिंह (Leo) Rashifal
कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके बाद आपके कार्य पूरे होने लगेंगे। आपको भी भाग्‍य का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा चलने की संभावना है। जीवनसाथी अनुकूल व्यवहार करेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या (Virgo) Rashifal
आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला दिन है। धनार्जन के अवसर बढ़ेंगे। आपको कहीं से रुका धन मिल सकता है। एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित होंगे। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

तुला (Libra) Rashifal
आपके लिए दिन सफलतादायक है, जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के जरिए कमाई करते हैं, उनकी आय बढ़ेगी। समय बेहतर है। यह समय आप के लिए भाग्यशाली अवधि है। आपको बहुत लाभ होने वाला है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
आपके लिए दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आपने आज के लिए जो कार्य सोचकर रखे थे, वे पूरे होंगे। कई स्रोतों से पैसे कमा सकते हैं। अटका हुआ भी धन मिलेगा।

धनु (Sagittarius) Rashifal
आपके लिए दिन भाग्‍यशाली होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता नहीं लाएं। किसी बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें।

मकर (Capricorn)
प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना पड़ सकता है। आपके लिए यह दिन काफी खर्चीला होगा। बुद्धि से कठिनाइयां दूर होंगी। आपको भी भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)
अपने काम के स्थान पर आप आदर पाएंगे। आपको सम्‍मान मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। घर में परिवार के लोगों के साथ बहस हो सकती है, लेकिन थोड़ी देर में सब सामान्‍य हो जाएगा।

मीन (Pisces)
आपके लिए दिन समस्‍याओं वाला रहेगा। मुसीबत में फंस सकते हैं। कोई विश्वासघात करेगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दीबाजी नहीं करें।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट