Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 23 July 2023: कन्या, समेत 3 राशि वालों को आज इस क्षेत्र में मिलेगी सफलता, शेष राशियों का रहेगा मिला जुला दिन

aaj-ka-rashifal-23-july-2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 23 जुलाई यानी रविवार को कुंभ राशि समेत 3 राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। वृष राशि के लोग किसी के कहने में आकर पैसे को कहीं निवेश नहीं करें। सिंह राशि वाले बहुत संभलकर वाहन चलाएं। इस दिन हादसा होने की आशंका है।

मेष (Aries) Rashifal
दिनव्यवसाय के मामले में अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। संतान के कॅरियर की चिंता रहेगी। अपनी जिम्मेदारियां पर खड़े उतरेंगे। किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान थे तो वह समस्या आज दूर होगी।

वृष (Taurus) Rashifal
इस दिन पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। लंबे समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है। किसी के कहने में आकर बड़ा निवेश नहीं करें। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय में अपरिचित व्यक्ति से लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज प्रमोशन मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा की समस्याओं के लिए गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। घर-परिवार में तनाव चल रहा है तो उसे घर से बाहर नहीं जाने दें। इसका लोग फायदा उठा सकते हैं।

कर्क (Cancer) Rashifal
कुछ विशेष करके दिखाने के लिए दिन रहेगा। अपनी जरूरत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। इस अच्छा पैसा खर्च करेंगे। किसी वाद-विवाद में नहीं पड़ें। वाणी पर संयम रखें। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज समय निकाल पाएंगे। मन में सोचा काम आज पूरा हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होगा।

सिंह (Leo) Rashifal
नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। आज दुर्घटना होने की आशंका है। जीवनसाथी से मतभेद आज दूर होंगे। व्यापार में आंख और कान खुले रखें। आपके साथ धोखा हो सकता है। विरोधी बहुत प्यार से पेश आएंगे, जिन्हें पहचानें। संतान से निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

कन्या (Virgo) Rashifal
दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। इसमें परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान को वाहन खरीदकर दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराना कर्ज काफी हद तक समाप्त होगा।

तुला (Libra) Rashifal
दिन मंगलमय रहेगा। कुछ समय साथी के साथ अकेले में बीताएंगे। इससे दोनों का प्रेम गहरा होगा। अपनी सोच में बदलाव लाएं, नहीं तो संतान किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। किसी की कहीसुनी बातों में आकर निर्णय ले सकते हैं। इसके लिए बाद में पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। किसी को धन उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन किसी बात को लेकर परेशान रहने वाला है। नया काम शुरू कर सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें, नहीं तो बेवजह किसी प्रियजन से मनमुटाव हो सकता है। किसी निवेश की सोच रहे थे तो आज आपकी वह इच्छा पूरी होगी। माताजी को कहीं घूमाने-फिराने के लिए जा सकते हैं।

धनु (Sagittarius) Rashifal
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कुछ कमजोर रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी को भला-बुरा नहीं बोलें। किसी बात से तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करें, तभी काम पूरे हो सकेंगे। व्यापार कर रहे लोग यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। संतान से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में कठिन परिश्रम करेंगे।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यवसाय में बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थीं तो वह दूर हो जाएंगी। कुछ लाभ के अवसरों पर ध्यान दें, तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संपत्ति विवाद कानून में था तो उसमें आज जीत मिलेगी।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यवसाय में बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थीं तो वह दूर हो जाएंगी। कुछ लाभ के अवसरों पर ध्यान दें, तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संपत्ति विवाद कानून में था तो उसमें आज जीत मिलेगी।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
कुछ विशेषकर दिखाने के लिए दिन रहेगा। परिवार में अपनों के साथ मान-सम्मान बनाए रखें। पार्टनरशिप में व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो अच्छा रहेगा। माताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है। धन में वृद्धि को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे।

मीन (Pisces) Rashifal
इस दिन बढ़ते खर्च पर लगाम लगाएं। जल्दबाजी में किसी काम में निवेश नहीं करें। कार्यक्षेत्र में कोई आपको गलत काम में फंसाने की कोशिश कर सकता है। इससे आपको बचना होगा। खाली बैठकर समय नहीं बीताएं। वाणी की मधुरता को बनाए रखें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था तो वह दूर होगा।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट