Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 20 July 2023: वृष राशि वालों का बढ़ेगा धन, मेष जातकों का दिन रहेगा खराब, शेष राशि वाले भी जानें अपना हाल

aaj ka rashifal 20 july 2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 20 जुलाई यानी गुरुवार को मेष राशि वाले को कार्यक्षेत्र में माफी मांगनी पड़ सकती है। वृष राशि के लोग किसी को धन उधार देंगे। मिथुन राशि वालों की तरक्की होगी। धनु राशि के जातकों को मामा पक्ष से धन मिल सकता है।

मेष (Aries) Rashifal
इस दिन आप सभी को साथ लेकर चलने में कामयाब होंगे। भविष्य पर जोर बनाए रखें। पारिवारिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। समाज में अच्छी जगह बनाएंगे। जरूरी कार्य करने में देर नहीं करें। आपमें स्थायित्व की भावना बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती हुई थी तो आज उससे पर्दा उठ सकता है। इसके लिए अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है।

वृष (Taurus) Rashifal
दिन प्रभाव में वृद्धि लाएगा। भावनाओं में बहकर किसी को धन उधार दे सकते हैं। बड़ों का आदर बनाए रखें। किसी मांगलिक कार्यक्रम में का आयोजन कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होगी। वाणिज्य व्यवहार से लोगआकर्षित होंगे। घर में अतिथि आ सकते हैं। पिताजी का पुराना रोग उभर सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन तरक्की दिलाने वाला है। सबके साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। संतान के विवाह की बाधा को लेकर मित्रों से बात कर सकते हैं। अविवाहितों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में साथियों से कहासुनी हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत सोच-विचार कर लें।

कर्क (Cancer) Rashifal
इस दिन कानूनी मामले में सावधानी बरतें। कोई मामला कचहरी में चल रहा है तो विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपमें प्रेम और स्नेह रहने से हर काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हे खुशखबरी मिल सकती है। किसी गलती के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। कामों के लिए बजट बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। भविष्य के लिए कुछ धन संचय करेंगे।

सिंह (Leo) Rashifal
दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। व्यापार में एक से अधिक स्रोतों से आय होगी। महत्वपूर्ण गतिविधियों में तालमेल बनाए रखें। पारिवारिक मामलों को घर में ही सुलझाएं। कोई बात बाहर लेकर चले गए तो बाद में लोग मजाक बना सकते हैं। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें। किसी को धन उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है।

कन्या (Virgo) Rashifal
दिन भागदौड़ भरा रहेगा। माता-पिता से मन में चल रही कुछ बातों पर सलाह ले सकते हैं। अजनबी से मुलाकात होगी। उससे कोई जरूरी जानकारी लीक नहीं करनी है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलेगी। ससुराल पक्ष से अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त होगी। पिताजी को घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

तुला (Libra) Rashifal
दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में खूब धन लगाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भरपूर मिलेगा। साख व सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बात कर सकते हैं। संतान के प्रति जिम्मेदारियों में लापरवाही नहीं बरतें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कुछ समय और परेशान रहना पड़ेगा। किसी काम को करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करें।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन कॅरियर के मामले में अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए मामले गति पकड़ेंगे। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज किया तो बाद में वह बीमारी बन सकती है। विद्यार्थियों को जमकर परीक्षा के लिए मेहनत करनी होगी। तब ही सफलता मिलेगी। अपने किसी काम में आज ढील नहीं दें। आपको बाद में उसके लिए समस्या हो सकती है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसाय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें। साझेदारी के प्रयासों से सफलता मिलेगी।आप जरूरी विषयों में कोई निर्णय लेने में देरी नहीं करें। डेली रूटीन में बदलाव रखें। इससे सेहतमंद रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में बाधाएं आ रही थीं तो वह आज भी रहेंगी। मामा पक्ष से धन मिल सकता है।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोग अत्यधिक मेहनत करेंगे, तभी नौकरी मिल सकती है। घर-परिवार की समस्याएं सिरदर्द बनेंगी। हालांकि आपने निरंतर प्रयासों से सफलता अवश्य हासिल करेंगे। किसी सरकारी काम के नियमों में सकारात्मक सोच रखें। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाकर माफ करें।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए होगा। महत्वपूर्ण कार्य में तेजी आएगी। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी, तभी काम पूरे हो सकेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम शामिल हो सकते हैं। कला और कौशल सुधरेगी। करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन (Pisces) Rashifal
दिन मिलाजुला रहेगा। शासन-प्रशासन के मामलों में प्रयास तेज होंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आने वाली है। किसी निर्णय को लेकर कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहस नहीं करें। घर-परिवार में स्वयं पर फोकस रखें। संतान को नई नौकरी मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट