Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 1 July 2023 : आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, इस राशि के लोग आज संपत्ति खरीदने से बचें

rashifal 1 july 2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। एक जुलाई यानी शनिवार के दिन वृष, सिंह और तुला राशि वालों पर भगवान शनिदेव की कृपा रहेगी। वहीं, मेष राशि के लोगों को बहुत संभलकर रहने की जरूरत हैं। आज कोई बड़ा फैसला एवं काम नहीं करें।

मेष (Aries) Rashifal
आपके लिए दिन शुभ सूचना लाएगा। कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक काम मिलेगा। मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार से रिश्ते और मजबूत होंगे। किसी भी काम को समय पर पूरा करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। संपत्ति खरीदने बेचने से पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इसमें आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृष (Taurus) Rashifal
भाग्‍य साथ देगा। नई योजनाओं में धन लगाना फायदेमंद हो सकता है। देवस्थान की यात्रा प्‍लान कर सकते हैं। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। स्‍थान परिवर्तन के भी योग हैं। परिवार में हर्ष बढ़ेगा। हर कार्य में सिद्धि मिलेगी। आपके अनुकूल कार्यालय में वातावरण बनेगा। लोगों से तारीफ सुनने को मिलेगी।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन मिलाजुला रहेगा। बुद्धिमत्ता से सब कुछ पा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बड़ों की सलाह काम आएगी। व्यापारियों का दिन प्रभावशाली रहेगा। जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लें। संतान की शिक्षा में आ रहीं समस्याओं पर बातचीत करेंगे। बच्चों की काउंसलिंग करेंगे। जिससे वह सही रास्ते पर आ जाएंगे।

कर्क (Cancer) Rashifal
आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मन मुताबिक काम मिलेगा। आवश्यक कार्यों की सूची बना लें। छोटों की गलतियों को माफ करें। कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में काम निकलवाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत होगी। आवेश में आकर कोई निर्णय नहीं लें।

सिंह (Leo) Rashifal
आपके लिए दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से खुशी होगी। मांगलिक कार्यक्रम मे शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

कन्या (Virgo) Rashifal
दिन शुभ सूचना लेकर आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं। नौकरी वालों को परेशानी आ सकती है। धन उधार नहीं दें।

तुला (Libra) Rashifal
इस दिन आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। किसी को धन उधार दिया था वो वापस मिल जाएगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों का पूरा मान रखेंगे। परिवार के सदस्यों के करियर को लेकर जल्दबाजी नहीं करें।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाएं। न्यायिक मामलों में ढील देने से समस्या बढ़ जाएगी। कारोबारयों को इस दिन किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। दूर रह रहे परिजन से शुभ सूचना मिल सकती है। माता जी के प्रति सचेत रहें।

धनु (Sagittarius) Rashifal
एक से अधिक स्त्रोतों से आय मिलने की संभावना है। प्रशासनिक कार्यों में आगे बढ़ेंगे। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह कारगर सिद्ध होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा धन मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में जीत मिलने की संभावना है। किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती हैं।

मकर (Capricorn) Rashifal
आपके अनुकूल दिन है। पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में योग्यतानुसार काम मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। लक्ष्य के प्रति समर्पित नजर आएंगे। किसी सुख-संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्रों के लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती हैं।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
आपके लिए यह दिन लाभदायक रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से वह सब कुछ पाएंगे, जिसकी कमी थी। मित्रों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। एक से

अधिक स्त्रोतों से आय होगी। निजी रिश्तों में कोई ऐसा काम नहीं करें, जिससे लड़ाई-झगड़ा उत्पन्न हो।

मीन (Pisces) Rashifal
आपके लिए दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा। जरूरी कामों की सूची बनाकर चलें तो बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग व साथ भरपूर मात्रा में मिलेगा। कारोबार में किसी जोखिम भरे काम को करने से बचें। किसी जरूरी काम में सूझबूझ दिखाएं।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट