Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 8 July 2023 : मेष, कुंभ और तुला राशि वालों को मिलेगी बुरी खबर, शेष राशियों का भी जानें हाल

aaaj ka rashifal 08 july 2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 8 जुलाई यानी शनिवार को मेष, कुंभ और तुला राशि के लोगों को बुरी खबर मिल सकती है। वहीं, 3 राशि के लोगों को संतान से खुशखबरी मिल सकती है।

मेष (Aries) Rashifal
इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो निजात पाने के लिए अपने ऊपर विश्वास रखने की बहुत जरूरत है। किसी से पैसे उधार लिए हैं तो वह व्यक्ति वापस करने के लिए दबाव बना सकता है। इस कारण आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। किसी भी हालत में उधार पैसा वापस करना पड़ सकता है। घर में मेहमान या दोस्त आ सकता है। इससे मन थोड़ा प्रसन्न होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी ऊर्जा से भरा रहेगा। अपने बच्चों के साथ थोड़ा समय बिताएंगे।

वृष (Taurus) Rashifal
दिन बड़ा ही रोमांचक होने वाला है। जीवनसाथी कोई उपहार दे सकता है। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी ही आपका सच्चा हमदम है। शेयर खरीदते हैं तो लाभ हो सकता है। प्रतिदिन का रूटीन सही नहीं है, जिस कारण दिनचर्या थोड़ी खराब हो सकती है। थोड़ा जल्दी उठकर योगाभ्यास करें। किसी बात का तनाव है तो परिवार के साथ खुलकर बात करें। उस मुश्किल का हल निकालने की कोशिश करें। अपनी संतान के साथ समय बिताने की कोशिश करें। नहीं तो बाद में हाथ मलते रह जाओगे। आपके हाथ से बच्चे निकल जाएंगे।

मिथुन (Gemini) Rashifal
शादीशुदा लोगों के लिए दिन थोड़ा-सा मुश्किल भरा रहेगा। परिवार में जो तनाव है, उसे दूर करने की कोशिश करें। आपका स्वभाव थोड़ा-सा शक्की है। किसी पर भी बिना बात के शक ना करें। आज हार का मुंह देखना पड़ सकता है। धन से जुड़ा कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो उसमें जीत हो सकती है। धन लाभ होगा। सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। वहां प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क हो सकता है। दोस्ती के लिए दिन थोड़ा खराब रहने वाला है। दोस्तों से संभल कर बात करें। छात्र ज्यादा समय फोन पर बर्बाद ना करें। आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

कर्क (Cancer) Rashifal
दिन अच्छा रहेगा। सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए अच्छा दिन है। ससुराल पक्ष से धन लाभ की संभावना है। दिन रोमांटिक रहेगा। व्यापार बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। किसी भी व्यापार में सोच-समझकर धन खर्च करें। आपको हानि हो सकती है। कुछ धन भविष्य के लिए संभाल कर रखें। संतान को लेकर मन कुछ परेशान रहेगा।

सिंह (Leo) Rashifal
दिन बेहतरीन रहेगा। वही काम करें, जिसको करके आपको खुशी मिले। किसी भी व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। शर्त यह है व्यापार करने का तरीका पैतृक हो। छात्र-छात्राएं पढ़ाई या कोचिंग का बहाना कर घर से ज्यादा देर तक बाहर नहीं रहें। माता-पिता की डांट या गुस्से का शिकार हो सकते हैं। नौकरी वाले आज वाहन संभलकर चलाएं। रात में ज्यादा देर तक वाहन नहीं चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। मानसिक परेशानी के कारण मन दुखी रहेगा। मन को शांत रखने के लिए नदी किनारे या पार्क मे सैर करने के लिए जाएं।

कन्या (Virgo) Rashifal
खुशियों से भरपूर दिन रहेगा। विवाहितों को ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज कामयाबी हासिल कर सकते हैं। प्यार के मामले में सामाजिक संबंधों को तोड़ने से बचें। पिछली जिंदगी का कोई राज जीवनसाथी को परेशान कर सकता है। शाम में दोस्तों या रिश्तेदार के साथ बाहर घूम सकते हैं। सेहत कुछ खराब रह सकती है। दवाइयां समय पर खाते रहें, नहीं तो सेहत ज्यादा बिगड़ सकती है। संतान को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। किसी विशेष अतिथि के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

तुला (Libra) Rashifal
दिन शुभ रहेगा। जीवन में धीरे-धीरे जो धन कमाकर बचाया है, उसका सही उपयोग करने का समय है। जीवन में लंबे समय से तनाव महसूस कर रहे हैं तो आज आराम मिलेगा। सभी परेशानियों से स्थाई छुटकारा पाने के लिए जीवनशैली में थोड़ा बदलाव लाएं। छोटे-भाई बहन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। प्रेम जीवन को अच्छा बनाना चाहते हैं तो दूसरे की बातों पर विश्वास नहीं करें। मन में कोई गलत राय नहीं लाएं। किसी कार्य में व्यस्त रहने के कारण शाम का वक्त बर्बाद हो सकता है। दांपत्य जीवन नकारात्मकता से प्रभावित हो सकता है। वैवाहिक रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए सुनी बात पर विश्वास ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन ऊर्जा से भरा हेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ थकान महसूस कराएगा। जीवनसाथी का मूड अच्छा नहीं रहेगा, इसलिए सोच-समझ कर बात करें। धन से संबंधित कोई रुका हुआ काम कानून का सहारा लेकर पूरा होगा। इससे आपके पास बहुत पैसा आ सकता है। ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताएंगे।
किसी नजदीकी रिश्तेदार या परिचित से मिलने का प्रोग्राम बना सकते हैं। वहां पुरानी बातों को याद कर आपस में वाद-विवाद हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन ठीक रहेगा। मन की शांति के लिए दान-पुण्य में व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार में धन का आना-जाना लगा रहेगा। शाम के समय व्यापार में बचत कर पाएंगे। अपने दोस्तों की परेशानियों को जानते हैं, इसीलिए मन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी नाराज रहेगा। आप उनकी बातों को समझें। अपने बच्चों और पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं। बच्चों का ध्यान रखें। उनका पढ़ाई-लिखाई से मन भटक सकता है। बच्चों पर अधिक गुस्सा करने से बचें।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ मिलकर कुछ आर्थिक योजना बना सकते हैं। भविष्य में यह योजना सफल भी हो सकती है। योजना बनाते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। नहीं तो पूरा दिन जीवनसाथी के साथ झगड़े में बीत सकता है। दूसरों की ख्वाहिश आपकी इच्छा रखने के खयाल से टकराएगी। आम लोगों से व्यक्तिगत बातें बताने से बचें। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए भाई-बहन या माता-पिता से लड़ सकते हैं। घर की उलझनों मे उलझें रहेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन ठीक-ठाक रहेगा। दूसरों से अपने हालातों की शिकायत करने से कुछ हासिल नहीं होगा। जिंदगी में सकारात्मक रवैया अपनाएं। पारिवारिक भेद के खुलने से बहुत अचंभे में रह जाएंगे। बिना पैसे के रिश्ते-नाते, यार-दोस्त सब बेकार है। आपका प्यार जीवनसाथी को गलत रास्ते से बचाकर ला सकता है।
किसी परोपकारी और सामाजिक कार्य से जुड़ सकते हैं। किसी अच्छे कार्य में अपना ध्यान लगाएंगे तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। जीवन का आनंद अपनों के साथ जीने में है। कुछ समय की बात है, धीरे-धीरे सब हालात ठीक हो जाएंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। बाहर का खाना खाने से परहेज करें।

मीन (Pisces) Rashifal
दिन थोड़ा थकान से भरा रह सकता है। बिना विचार किए किसी को पैसा नहीं दें। आपका पैसा फंस सकता है। पड़ोसियों से झगड़ा होने की संभावना है। वाद-विवाद से बचें। दोस्त या रिश्तेदारी में अपना अच्छा रिश्ता बनाने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन के लिए अच्छा दिन है। मन शांत रहेगा। सभी चिंताओं को भूलाकर धार्मिक क्रियाकलापों में समय व्यतीत करेंगे। किसी अपने के अस्वस्थ होने से थोड़ा चिंतित रहेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट