Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 6 July 2023 : इन 3 राशि के लोगों पर आज बरसेगा धन, मिथुन और कर्क राशि वाले आज संभलकर करें कार्य

aaj ka rashifal 06 july 2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। गुरुवार यानी 6 जुलाई को वृष, कन्या और मकर राशि वालों को धन लाभ होगा। वहीं, मिथुन और कर्क राशि वाले अपनी वाणी में मधुरता रखें।

मेष (Aries) Rashifal
मन में साथी के साथ रोमांस करने की इच्छा रहेगी। आप आनंदित रहेंगे। आपको न जानने वाले भी आज आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ न कमाने से भी दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। इससे आप परेशान रहेंगे। किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान थे तो वह पूरा हो सकता है। किसी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।

वृष (Taurus) Rashifal
दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। बिजनेस में पार्टनर की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की समस्या को नजरअंदाज करने पर वह बड़ी बीमारी बन सकती है। किसी से धन उधार देंगे तो वह भी आसानी से वापस मिल जाएगा। आज कहीं से धन लाभ भी होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन बिजनेस के मामले में कमजोर रहेगा। व्यवसाय में सहयोगियों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें। नौकरी वाले ने अपने काम में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। कोई गलती हो सकती है। बिजनेस के मामले में अच्छा लाभ मिलेगा। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति धन उधार मांग सकता है।

कर्क (Cancer) Rashifal
दिन कुछ समस्या लेकर आने वाला है। परिवार की कलह सिरदर्द बनेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। किसी काम में जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करें। समस्या हो सकती है। यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो कीमती सामानों पर पैनी नजर रखें। चोरी या गुम होने की आशंका है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी आ सकती है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह (Leo) Rashifal
दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा लगने वाला है। आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन को बड़े सदस्यों की बातचीत से दूर कर लेंगे। विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई करनी होगी। किसी समस्या से सामना हो, तो पिताजी से बात करें।

कन्या (Virgo) Rashifal
दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। किसी काम को करने की योजना बना आगे बढ़ेंगे तो अच्छा रहेगा। कोई शारीरिक कष्ट है तो नजरअंदाज नहीं करें। नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने से बड़ा नुकसान हो सकता है। वैसे, आज के दिन कहीं से बड़ी धन राशि के लाभ के योग बन रहे हैं।

तुला (Libra) Rashifal
दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। पुराना कर्ज उतर सकता है। किसी परिचित से अनबन दूर हो जाएगी। मन से थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यापार से संबंधित बड़ा निर्णय बहुत सोच-विचारकर लें। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन सामान्य रहेग। काम अधिक रहने के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। इस कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। व्यापार में किसी को साझीदार बनाने का सोचा है तो वह समस्या दे सकता है। कानूनी मामले में आज जीत मिल सकती है। वाणी की मधुरता बनाए रखें। माताजी से मन की कोई बात साझा कर सकते हैं। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी के साथ पार्ट टाइम काम करने की भी योजना बनाएंगे।

धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें। आज अपने कामों को समय पर पूरा करेंगे। रुका हुआ काम पूरा होने से आज खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आर्थिक लाभ भी होने वाला है। आपकी बातों का परिवार में लोग पूरा मान रखेंगे। किसी प्रिय से मिलने जा सकते हैं। व्यवसाय की योजनाओं की शुरुआत करेंगे तो सभी से अच्छा लाभ मिलेगा। किसी गलत काम के लिए हां नळभ्ँ करें। आपको बाद में समस्या हो सकती है। पिताजी की स्वास्थ्य समस्या चल रही है तो उसे नजरअंदाज नहीं करें। वह बहुत बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में कुछ दरार आ गई थी तो वह दूर होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद की स्थिति से भी दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं के कारण परिवार में किसी सदस्य से मदद लेनी पड़ेगी।

मीन (Pisces) Rashifal
दिन तनावग्रस्त रहेगा। परिवार की कलह को घर से बाहर नहीं जाने दें। कोई बाहरी व्यक्ति फायदा उठा सकता है। किसी परिचित से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकती है। मन इधर-उधर की बातों को लेकर परेशान रहेगा। वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। किसी दुर्घटना के होने की आशंका है। व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। हालांकि इसको लेकर आपको बाद में पछतावा होगा।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट