Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 4 July 2023 : इन 3 राशि के लोग मनाएं जश्न, आज पूरी होंगी इच्छाएं, मेष, मिथुन और सिंह को रहेगा तनाव

aaaj ka rashifal 04 july 2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। मंगलवार यानी 4 जुलाई को वृषभ, कन्या और तुला राशि के लोगों की इच्छाएं पूरी होंगी। वहीं, मेष, मिथुन और सिंह राशि के लोग तनाव से घिरे रहेंगे।

मेष (Aries) Rashifal
इस दिन उत्तम संपत्ति के संकेत हैं। नौकरी वालों के ऊपर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। इस कारण वह तनावग्रस्त रहेंगे। आपको आज अकस्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। परिवार में सदस्यों के बीच का तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए निवेश का मौका मिलने पर सावधानी बरतें। लापरवाही से धन फंस सकता है।

वृष (Taurus) Rashifal
आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर यह दिन आएगा। अध्यात्म की ओर मन झुकेगा। नौकरी वालों को प्रमोशन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यवसायी नए उपकरण खरीद सकते हैं। मन की कोई इच्छा पूरी होगी। संतान भी उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा। कोई शुभ समाचार सुना सकता है।

मिथुन (Gemini) Rashifal
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। कामों में लापरवाही नहीं करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों को समझना होगा। ऐसा नहीं होने से झगड़ा हो सकता है। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। संतान के भविष्य की योजनाओं के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर प्लानिंग कर सकते हैं। रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क (Cancer) Rashifal
आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारियों को नए मौके मिलेंगे। अधिक तले भोजन को खाने से परहेज करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी से धन वापस मिलेगा। आलस्य को त्यागकर कामों की ओर आगे बढ़ें। माताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

सिंह (Leo) Rashifal
आपके लिए दिन सकारात्मक परिणाम लाएगा। व्यवसाय की नई योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। भविष्य के लिए कुछ धन संचय करेंगे। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। पिताजी को धन संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। बिजनेसमैन को बड़ा मुनाफा हो सकता है।

कन्या (Virgo) Rashifal
आज अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण करें। छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। आपसे वह नाराज हो तो मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस करें।

तुला (Libra) Rashifal
दिन नई योजनाओं को बनाने के लिए है। अपनी ऊर्जा सही काम में लगाएं। विरोधी आपके खिलाफ सोची-समझी साजिश रच सकता है। किसी को धन उधार देने से बचें। वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलवाएगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन कमजोर रहेगा। अधिक धन नहीं लगाएं। बाद में बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में काम करने से बचें। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है तो जीत मिल सकती है। माता-पिता को धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

धनु (Sagittarius) Rashifal
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में अचानक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को बड़ी प्रॉपर्टी को खरीदने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में अपनी आंख व कान खुले रखें।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कामों के समय से पूरा न होने पर तनाव रहेगा। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। कोई दुर्घटना हो सकती है। किसी दूर रह रहे परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की समस्याओं के कारण भागदौड़ रहेगी। ननिहाल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग बनेंगे।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
आपके लिए दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। खानपान पर नियंत्रण रखें। पौष्टिक भोजन खाएं।किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लिया था तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। किसी को बिना मांगे सलाह नहीं दें। नया वाहन खरीद सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से संतान से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।

मीन (Pisces) Rashifal
आपके लिए दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने है। सेहत संबंधी कोई समस्या चल रही तो उसे नजर अंदाज करना बड़ी बीमारी की वजह बन सकती है। कार्यक्षेत्र में जूनियर से आसानी से काम निकलवाएंगे। बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करेंगे। घर की छोटी-छोटी चीजों का पूरा ध्यान रखेंगे। भाई-बहनों से कहासुनी हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट