केरल के कोझिकोड में एक ट्रांसजेंडर दंपति ने गर्भवती होने की घोषणा की। देश में ऐसा पहला मामला है, जब एक पुरुष ट्रांसजेंडर अपने बच्चे को जन्म देगा। डांसर जिया पावल ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके साथी जहाद आठ महीने की गर्भवती है और संभवतः मार्च तक बच्चे को जन्म देगा।
ट्रांस पुरुष बच्चे को देगा जन्म
जिया पावल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हम अपने मां बनने के सपने और उसके पिता बनने के सपने को साकार करने वाले हैं। आठ महीने का बच्चा जहाद के पेट में है। हमें जो पता चला है, यह पहला ट्रांसजेंडर पुरुष है, जो बच्चे को जन्म देगा।’ बता दें कि पावल और जहाद पिछले तीन साल से एक साथ रह रहे हैं।
बतादें कि केरल के कोझिकोड शहर में 3 साल पहले एक रोज जिया पावल की मुलाकात जहाद से हुई। ये दोनों ही ट्रांसजेंडर थे। पहली ही मुलाकात में दोनों में दोस्ती हो गई और फिर उनके बीच करीबी बढ़ने लगी। जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। जिया शुरुआत में लड़का था। जहाद से मिलने के एक साल बाद वह जेंडर बदलवाकर लड़की बन गया। वहीं, जहाद लड़की से लड़का बन गया।
अब लड़का बनने के बावजूद जहाद प्रेग्नेंट हो गया है। देश में यह पहला ऐसा मामला है, जब पुरुष ट्रांसजेंडर एक बच्चे को जन्म देगा। दो साल पहले 23 वर्षीय जहाद और 21 साल की जिया पावल ने अपने जेंडर बदलवाने की प्रक्रिया शुरू की थी। 2022 में जहाद के प्रेग्नेंट होने की वजह से इस जोड़े को लिंग बदलवाने के इस प्रोसेस को बीच में ही रोकना पड़ा। 3 फरवरी 2023 को जिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर कहा है कि जहाद 8 महीने का प्रेग्नेंट है।
पुरुष बनने के बाद भी जहाद कैसे प्रेग्नेंट हो गया?
जेंडर बदलवाने के लिए जहाद ने अपने दोनों स्तन हटवा लिए थे। हालांकि, उनकी ब्रेस्ट रिमूवल सर्जरी पूरी नहीं हुई थी। इसी तरह उसके पुरुष बनने का प्रोसेस अभी अधूरा ही था कि एक रोज दोनों ने संबंध बनाए। जिससे जहाद प्रेग्नेंट हो गया। जहाद के मुताबिक, कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जेंडर चेंज करने के लिए उसकी थेरेपी की जा रही है। अब बच्चा डिलीवरी होने के बाद एक बार फिर से पुरुष बनने की प्रक्रिया को वह नए सिरे से शुरू करेगा। पैदा होने के बाद बच्चे को फिलहाल ब्रेस्ट मिल्क बैंक से पीने के लिए दूध दिया जाएगा। अब दंपति बेसब्री से माता-पिता बनने का इंतजार कर रहा है।
क्या जेंडर चेंज कराने के बाद कोई ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट हो सकता है?
प्रेग्नेंट होने के लिए सबसे जरूरी चीज यूट्रस है। जिसके पास यूट्रस होगा, वही प्रेग्नेंट हो सकता है। इसी वजह से महिला के तौर पर जन्म लेने वाली ‘सिसजेंडर फीमेल’ और ‘ट्रांसजेंडर मेल’ प्रेग्नेंट हो सकते हैं क्योंकि इनमें फीमेल रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स के साथ ही यूट्रस भी होता है। इतना ही नहीं महिला से पुरुष बनने के लिए जेंडर चेंज करवाने की थेरेपी करा रहे लोग भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं। अगर किसी ने जेंडर चेंज करवाने के लिए यूट्रस रिमूव करा दिया है, लेकिन ओवरीज, सर्विक्स और फेलोपियन ट्यूब रिमूव नहीं कराया, तो पुरुष साथी से फिजिकल रिलेशन बनाने से फेलोपियन ट्यूब में ही गर्भ ठहर सकता है। हालांकि, इस तरह की प्रेग्नेंसी को आगे बढ़ाना मुश्किल है।
जहाद के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जेंडर बदलने की वजह से देखने में तो वह पुरुष लगने लगा, लेकिन उसके शरीर से सभी फीमेल रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स को खत्म नहीं किया गया था।
अब जानिए प्रेग्नेंट होने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है?
प्रेग्नेंसी के लिए आमतौर पर तीन चीजों की जरूरत होती है। स्पर्म, एग, यूट्रस और कुछ हॉर्मोन्स। नेचुरल प्रोसेस में मेल के सीमेन से स्पर्म रिलीज होते हैं। इनकी संख्या लाखों में होती है। फीमेल की ओवरी से एग रिलीज होते हैं। जब मेल और फीमेल आपस में संबंध बनाते हैं तो सीमेन के जरिए स्पर्म मैच्योर एग तक पहुंचता है और फैलोपियन ट्यूब (फीमेल पार्ट) में उसे फर्टिलाइज करता है। फर्टिलाइज होने के बाद यह एग महिला के यूट्रस में चला जाता है।
इसके साथ ही प्रग्नेंसी की शुरुआत होती है। प्रेग्नेंसी को सपोर्ट करने के लिए hCG, hPl, एस्ट्रोजेन जैसे हॉर्मोन्स की जरूरत होती है, जो महिला की बॉडी से रिलीज होते हैं।