सुसनेर। आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील की सड़कों पर गुरुवार दोपहर रहवासियों का जमकर आक्रोश बरसा। दरअसल गुरुवार सुबह ही एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था।
सुसनेर तहसील में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में आक्रोशित रहवासियों ने दुकानें बंद कराने के साथ देर तक हंगामा किया। घटना ही जानकारी मिलने के बाद अधिकारीयों के साथ पुलिस टीम सुसनेर पहुंची और पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दे पुलिस ने मामले की गम्भीरता देखते हुए आरोपी पर 10 हज़ार रूपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने रहवासियों को आरोपी के साथ सख्त कार्रवाई का आश्वाशन भी दिया है। आगर से क्राइम भाषी के लिए जहीर खान की रिपोर्ट।