Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 01 April 2022: व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी

मेष –

आज दिनचर्या में व्यस्तता पूर्ण बनी रहेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी योग्यता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपका पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखना पारिवारिक सदस्यों को प्रसन्नता देगा। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां प्राप्त करना जरूरी है। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। ध्यान रखें एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का बुरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। संतुलन रखने के लिए की दिनचर्या को व्यवस्थित करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

वृष –

बातचीत के जरीये समस्या का समाधान मिलेगा। कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। लेकिन उनका मुकाबला करने में सफल रहेंगे। खासकर महिला वर्ग अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। राजकीय कार्य आसानी से हल हो जाएगा। सिर्फ अपने टैक्स संबंधी फाइलों को व्यवस्थित रखना जरूरी है। व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक कामों में बेहतर तालमेल रखने की जरूरत है। ऑफिस का माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में ही रहेंगी। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई धार्मिक कार्य भी संपन्न होगा। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए सकारात्मक बने रहना बहुत जरूरी है। योगा और मेडिटेशन भी प्रभावी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन –

दूसरों से कोई भी उम्मीद ना रखें, तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। इससे आपके कार्य बेहतरीन तरीके से पूरे होते जाएंगे आपको ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। अपने व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर गंभीरता से विचार करें। जल्दबाजी में कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। रुकी हुई पेमेंट निकालने की हर संभव कोशिश करें, नहीं तो फंस सकती है। ऑफिस के सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति विश्वास बना रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। परंतु दवाइयों की अपेक्षा व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

संपर्क दायरा और अधिक विस्तृत करें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए सहायक रहेगा। किसी आध्यात्मिक गतिविधि में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा, और आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। हो सकता है कि व्यवसाय में कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझोता भी करना पड़े। अभी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल नहीं होंगे। घर के वातावरण को सुखमय बनाए रखने के लिए आपका सहयोग भी जरूरी है। युवाओं की मित्रता में नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। थकान और बदन दर्द की शिकायत बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह –

जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में उपस्थिति रखना जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। कोई मशीनरी या कोई उपकरण खरीदने की योजना है, तो अनुकूल समय है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे जिपति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे जिससे संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिल सकते हैं। चोट लगने या गिरने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक जलाएं तथा जोखिम पूर्ण कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से कुछ राहत मिलेगी। फाइनेंस संबंधित कार्यों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यवसायिक डील करते समय सावधानी बरतें। आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन सकती है। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों कीअधिक जानकारी हासिल करें। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। परंतु आपसी समझदारी से समस्या का हल भी निकल जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए पेट ठीक रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

तुला –

भावनाओं पर काबू रखें तथा बुद्धि बल और चातुर्य का इस्तेमाल करें।अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। व्यवसायिक योजनाएं रुकी रहेंगी। किसी गलत काम में दिलचस्पी न रखें। वरना किसी प्रकार की कार्यवाही होने की आशंका है। पारिवारिक सदस्यों के बीच सहयोगात्मक तथा सामंजस्य पूर्ण तालमेल रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव आपके ग्रहस्थ जीवन पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपना मनोबल बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक –

भविष्य संबंधी कोई भी योजना बनाते समय अपनी वर्तमान नीतियों पर भी ध्यान दें। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। भावनात्मक रूप से आप अपने आप को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती। व्यवसाय में कुछ ठोस निर्णय लेना सकारात्मक रहेगा। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के संपर्कों को अपने व्यवसाय में इस्तेमाल करें। इस समय कहीं भी बड़ी राशि लगाना उचित नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वार्तालाप और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। तथा आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं। कुछ समय प्राणायाम में और प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। कहीं से अच्छी तथा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या को हल करने में आप की विशेष भूमिका रह सकती है। अपने व्यवसायिक कामों का ज्यादा प्रचार करने की जरूरत है। इससे आपके कार्य और नाम को एक पहचान मिलेगी। किसी अधिकारी से मन मुताबिक मदद मिलेगी। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। बदन दर्द और बुखार की परेशानी रहेगी। तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

काम की अधिकता रहेगी। सफलता से सुकून भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। कोई भी खास निर्णय लेते समय किसी योग्य व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। व्यवसायिक गतिविधियों में जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। तथा घर का वातावरण भी मधुर बना रहेगा। वर्तमान वातावरण की वजह से आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ –

आज अचानक ही ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो कि आप की उन्नति में सहायक रहेगी। आप भी अपने संतुलित व्यवहार द्वारा सबका मन मोह लेंगे। ग्रह स्थिति अनुकूल है। उन्नति का कोई नया अवसर मिलने वाला है। समय अनुसार अपने निर्णयों और योजनाओं को अंजाम देना जरूरी है परंतु अपने स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। इस समय स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मीन –

सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी तथा कई नई जानकारियां और अनुभव भी सीखने को मिलेंगे। सकारात्मक समय व्यतीत होगा। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में दूसरों की सलाह आप को नुकसान में भी डाल सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि सभी मामलों में सारे निर्णय खुद ही लेने का प्रयास करें। अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। अपना खान-पान और दिनचर्या संतुलित रखें। कब्ज, अफारा, गैस आदि परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट