रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के इस बीच दुखद खबर आ रही है। यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो गई है। यूक्रेन युद्ध में पहले भारतीय नागरिक के मारे जाने की पुष्टि हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यूक्रेन के खारकीव में आज सुबह हुए हमले में एक भारतीय स्टूडेंट्स की मौत की पुष्टि की।
यूक्रेन में मौजूद इंडियन एंबेसी ने सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत कीव छोड़ने को कहा है। एंबेसी की तरफ से जारी इमरजेंसी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय जिस हाल में हैं, उसी स्थिति में तुरंत शहर से बाहर निकल जाएं।