Mradhubhashi
Search
Close this search box.

त्रिशुल दिक्षा कार्यक्रम- देश की पीढ़ी से 75 साल तक झूठ बोला गया- सोहन सोलंकी

बुरहानपुर। शौर्य संचालन पूरे देश में निकल रहे हैं। पहली बार बजरंग दल की ओर से शौर्य संचलन निकल रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता बजरंग बली के भगत, भारत माता के सच्चे सेवक हैं। अगर पाकिस्तान गुंडे कहता है तो कहने दो। एक व्यक्ति ने पुस्तक लिखी-हमने इसका विरोध किया।

यह बात विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री सोहनजी सोलंकी ने तिलक हॉल परिसर में आयोजित त्रिशुल दिक्षा कार्यक्रम में कही। वे यहां त्रिशुल दिक्षा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा इस देश में जो होना चाहिए वह होगा, इसके लिए हम बजरंग दल में हैं। गीता जयंती का संदेश दिया जा रहा है। कर्म करो, पराक्रम, पुरूषार्थ करो। देश के लिए जिओ, देश के लिए मरो यह गीता का संदेश है।

भारत की धरती हमारे खून से सींची हुई है। दुर्भाग्य इस देश की पीढ़ी का कि जो बताना चाहिए था वह बताया नहीं गया। किसका रक्त इस देश में बहा यह बताया नहीं गया। 75 सालों में युवा पीढ़ी को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग हिन्दू संस्कृति को बदनाम करने का प्रयास करते हैं। भारत के टुकड़े करने वाले लोगों का समर्थन करने जाते हैं। देश की जनता जाग गई है। अब हिन्दू का विरोध भारत का विरोध। हिन्दू संस्कृति का अपमान अब हम नहीं सहेंगे। 1946 में जिन्ना ने कहा पाकिस्तान दो नहीं तो डायरेक्ट एक्शन। कलकत्ता में हिन्दुओं का कत्ल हुआ। शौर्य संचलन भारत माता की बहनों का संकल्प है। यह वचन है हिन्दू युवाओं को दुर्व्यसनों से मुक्त रखने का।

गीता जयंती से देशभर में शौर्य संचलन निकाल रहे

मीडिया से चर्चा करते हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा कि गीता का संदेश युवाओं को मिले इसलिए यह शौर्य संचलन किया जा रहा है। आने वाले समय में देश के सामने जो चुनौतियां है उसका सामना सभी युवाओं को करना है। पंजाब में पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर उन्होंने कहा कि यह गलत हुआ है। पीएम पूरे देश के होते हैं। आने वाले समय में भारत केवल भारत नहीं पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व करेगा। इसलिए इस चूक में जो भी शामिल है उन पर कार्रवाई होना चाहिए।

इस दौरान ओमप्रकाशजी शर्मा, योगेश्वरजी चौधरी, विभाग संगठन मंत्री सुरेशजी गुर्जर, हरेश्वर पाटिल, दीपकजी पवार, प्रचार प्रमुख किरणजी बुरहानपुरकर सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल जिला सहसंयोजक अजीत परदेशी ने किया।

शौर्य संचलन यात्रा निकाली

उद्बोधन के बाद भव्य शौर्य संचलन यात्रा निकाली गई। यह तिलक हाल से निकलकर पांडुमल चौराहा, राजपुरा, डाकवाड़ी, शिवकुमार पुतला, जय स्तंभ, सुभाष चौक, फव्वारा चौक, भाईसाहब की हवेली से वापस तिलक हॉल पहुंचकर समापन हुआ।

बुराहनपुर से मृदुभाषी के लिए गौरव शुक्ला की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट