Table of Contents
ToggleCongress MLA Aslam Shaikh Got Threat: कांग्रेस-भाजपा के नेताओं से जुड़े अनेकों मामलों में कांग्रेस(Congress) विधायक से जुड़ा एक होश उड़ाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई से कांग्रेस(Congress) विधायक असलम शेख को आए एक कॉल ने उनकी नींद उड़ा दी है। गुरुवार को कांग्रेस(Congress) विधायक असलम शेख को एक व्यक्ति का कॉल आता है, जिसमें उनकी मौत की भविष्यवाणी की जाती है। मामला हाई प्रोफाइल होने से शिकायत के बाद पुलिस एक्शन मोड में आती है। हालांकि, पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते प्राथमिकी दर्ज की गई है। कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
मुंबई से कांग्रेस(Congress) विधायक असलम शेख ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के तौर पर अपनी पहचान बताई और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अज्ञात कॉल असलम शेख के निजी सहायक व वकील विक्रम कपूर के पास बृहस्पतिवार को आया था। कॉल उस वक्त आया, जब पूर्व मंत्री असलम शेख मुंबई नगर निकाय के कार्यालय में थे। बता दें कि असलम शेख मुंबई की मलाड सीट से विधायक हैं। वह पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी सरकार में मुंबई के प्रभारी मंत्री रह चुके हैं।
‘दो दिन बाद मार दी जाएगी गोली’
असलम शेख के निजी सहायक व वकील विक्रम कपूर के पास आए कॉल में अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि विधायक शेख को दो दिनों में गोली मार दी जाएगी। बताते चलें कि जिस गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम इस कॉल में सामने आ रहा है, वह बराड़ कनाडा में है। यहां के कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में लगी है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का कथित मास्टरमाइंड भी गोल्डी बराड़ ही है। इससे पहले गोल्डी बराड़ ने एक्टर सलमान खान और गायक हनी सिंह को धमकी दी थी।