Ringworm Treatment: बरसात का मौसम है। यह अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान दाद का होना आम बात है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है, लेकिन कुछ उपायों को अपनाकर आप इससे बच सकते हैं। हम आपको इस फंगल इंफेक्शन से बचाने के बेहद सरल उपाए बता रहे हैं। विशेषज्ञ के अनुसार सबसे पहले नहाने के बाद तौलिया को हमेशा धूप में सुखाएं। 2 दिन में तौलिए को जरूर धोएं। कॉटन के साफ कपड़े ही पहना करें। दाद से संक्रमित इंसान का तौलिया, कपड़े, कंघी इस्तेमाल नहीं करें। दाद से बचने के लिए व्यक्तिगत सफाई पर भी ध्यान दें। दाद हो गया हो तो उसे छुएं नहीं।
Table of Contents
Toggleकमरे में तौलिया सुखाना दाद, एक्जिमा को आमंत्रण
स्किन विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश या ठंड के मौसम में तौलिए को कमरे में बिल्कुल भी नहीं सुखाएं। बारिश के मौसम में यही आदत आपको एक्जिमा, दाद, रैशेज और स्किन से जुड़ी अन्य बीमारियों से ग्रसित कर सकता है। दरअसल, उमस के मौसम में बैक्टीरिया आसानी से गीली तौलिया पर पनपते हैं। इस तौलिया का इस्तेमाल करने के बाद आपको दाद हो सकता है।
बार-बार दाद होने के कारण
दाद भारतीयों में होने वाली कॉमन बीमारी है। मानसून के दौरान आर्द्रता (humidity) अधिक होने के कारण दाद होने की आशंका बढ़ जाती है। यह एक फंगल इंफेक्शन है। इस कारण बार-बार होता है। दाद पैर, हाथ, गर्दन और प्राइवेट पार्ट के आसपास होता है। यह काफी तेजी से बढ़ता भी है। ऐसे में साफ-सफाई का बहुत ख्याल रखने की जरूरत होती है।