Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Reliance से 1.67 लाख लोगों ने नौकरी छोड़ी, Jio का ही 41 हजार कर्मियों ने साथ छोड़ा

Reliance से 1.67 लाख लोगों ने नौकरी छोड़ी, Jio का ही 41 हजार कर्मियों ने साथ छोड़ा

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्री से 1 लाख 67 हजार 391 कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी है। अकेले जियो से 41 हजार कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी है। वित्त वर्ष 2023 में कर्मचारियों ने रिलायंस का हाथ छोड़ा है। रिलायंस रिटेल से 1 लाख 19 हजार 229 कर्मचारी अलग हुए हैं। यह जानकारी रिलायंस की सालाना रिपोर्ट से सामने आई है।

पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में रिलायंस से 1.6 लाख कर्मचारी अलग हुए थे। कंपनी के अनुसार पिछले वित्त वर्ष में रिलायंस जियो ने 70418 कर्मचारियों की भर्ती की थी। टेलीकॉम ऑपरेटर में 95326 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी ने कर्मचारियों को 1,43,439,839 घंटे की ट्रेनिंग दी है।

Reliance से 1.67 लाख लोगों ने नौकरी छोड़ी, Jio का ही 41 हजार कर्मियों ने साथ छोड़ा
Reliance से 1.67 लाख लोगों ने नौकरी छोड़ी, Jio का ही 41 हजार कर्मियों ने साथ छोड़ा

वित्त वर्ष 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज छोड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की रेट 64.8 फीसदी बढ़ी है। देश में रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ती नियुक्तियों का लाभ लेने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के एंप्लाइज ने कंपनी छोड़ने का निर्णय लिया होगा। रिटेल और टेलीकॉम सेगमेंट में अपनी भूमिका बदलने से कर्मचारी नाखुश थे।

हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि पूरे साल में कर्मचारियों की बेहतर मानसिक और शारीरिक स्थिति के लिए कंपनी ने अच्छी ट्रेनिंग की व्यवस्था की थी। इसके माध्यम से ना सिर्फ कर्मचारियों को कंपनी में काम करने के लिए दक्ष बनाया गया, बल्कि वो मानसिक तौर पर भी कंपनी के कामकाजी माहौल में ढलने के लिए उत्सुक हुए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट