World Dirtiest Man: दुनिया के सबसे गंदे इंसान की 94 साल की उम्र में निधन हो गया। दरअसल, अमौ हाजी को पानी से डर लगता था और कुछ दिनों पहले गांव के कुछ लोगों ने पकड़कर उसे नहलाया था। बताया जा रहा है कि नहाने के कुछ दिनों बाद ही अमौ हाजी की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ईरान के अमौ हाजी की शादी नहीं हुई थी और उसने करीब 60 सालों से अधिक समय से स्नान नहीं किया था। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसके बाद उन्हें दुनिया का सबसे गंदा इंसान कहा जाने लगा था। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 23 अक्टूबर (रविवार) को ईरान के दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में अंतिम सांस ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाजी बीमार होने के डर से स्नान करने से बचते थे। हाजी एक झोपड़ी में रहते थे। तेहरान टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि हाजी की डाइट भी काफी अजीब-ओ-गरीब थी। वह मरे जानवरों का सड़ा मांस खाना पसंद करता था। हाजी चिलम में जानवरों का सूखा मल डालकर भी पीता था।