Mradhubhashi
Search
Close this search box.

महिलाओं ने गैस टंकी कंधो पर रखकर किया प्रदर्शन

भोपाल। रसोई गैस के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए। लिहाजा इसे लेकर कांग्रेस एक बार फिर हमलावर हो गई है। महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संतोष कसाना ने खाली सिलिंडर कंधे में उठाकर प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढत पर मोदी है तो मुमकिन है’ के पर्चे चिपकाते हुए केंद्र व राज्‍य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सिलिंडर के कटआउट हाथ में लिए बड़ी संख्‍या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उनके साथ थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में पेट्रोल, खाने का तेल, रसोई गैस जैसी आम आदमी की जरूरत के सामान के दाम तेजी से बढ़ रहे है। कोरोना काल में आम जनता को आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद भाजपा की केंद्र सरकार आम जनता पर बोझ डाल रही है। यह संवेदनहीनता की पराकाष्‍ठा है। इससे साफ़ देखा जा सकता है कि सरकार को आम जनता के दुख-दर्द से कोई लेना देना नहीं है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट