Ramesh Bidhuri Parliament Viral Video: लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के दिए एक बयान से बवाल मचा है। बिधूड़ी ने संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन 21 सितंबर को बसपा सांसद दानिश अली को काफी अपशब्द कहे। इसे लेकर भाजप को विपक्षी नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रमेश बिधूड़ी ने चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा Read More
Ramesh Bidhuri : मामले का वीडियो भी वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि बिधूड़ी दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इस दौरान उनकी पार्टी के सहयोगी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन हंस रहे हैं। विपक्षी सदस्यों ने भाजपा सांसद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ऐसे बयान पर तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने इस तरह के बयान को बेहद गलत बताया है।
रमेश बिधूड़ी का परिचय
Ramesh Bidhuri : रमेश बिधूड़ी दिल्ली भाजपा के सीनियर नेता हैं। इनका जन्म 18 जुलाई 1961 में दक्षिणी दिल्ली में हुआ। बिधूड़ी और उनके परिवार के सदस्य बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सक्रिय सदस्य रहे हैं। बिधूड़ी ने छात्र राजनीति से राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की। उन्होंने छात्र नेता के रूप में 1983 से एबीवीपी के लिए काम किया। बीकॉम में स्नातक और एलएलबी किया है। उन्होंने 1993 से कई धार्मिक और राजनीतिक संगठनों में प्रतिष्ठित पदों पर रहकर राजनीति में सक्रिय काम किया है।
Ramesh Bidhuri : 1996 में महरौली जिले के जिला महासचिव और महासंघ की धर्म यात्रा के प्रदेश सचिव रहे। 1997 से 2003 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। 2003 से 2008 तक भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। 2008 में वह भाजपा दिल्ली प्रदेश के महासचिव बनाए गए। 2003 से मई 2014 तक विधायक रहे हैं। 2014 और 2019 में सांसद निर्वाचित हुए। शहरी विकास संबंधी स्थायी समिति और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति के सदस्य रहे हैं।