Mradhubhashi
Search
Close this search box.

क्या है भारतीय जनता पार्टी का महाअभियान –

क्या है भारतीय जनता पार्टी का महाअभियान -

बीते लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है भारतीय जनता पार्टी के तमाम विंग हर दिन बैठकर कर रहे हैं बीते भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सीएम शिवराज सिंह चौहान,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय शह संघटन मंत्री शिवप्रकाश, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश संघटन महा मंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए।बीजेपी बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि महा अभियान की शुरुआत हो रही है।

इस अभियान को मध्यप्रदेश में सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार के मंत्री और मध्यप्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा हुई है।बीजेपी का हर कार्यकर्ता न केवल मोदी सरकार बल्कि राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगा। दरअसल भारतीय जनता पार्टी चुनावी मूड में आ चुकी है। ऐसे में हर दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठकों का दौर लगातार जारी है। अब अभियान के जरिए बीजेपी का हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता दिखाएगा।

क्या है भारतीय जनता पार्टी का महाअभियान -
क्या है भारतीय जनता पार्टी का महाअभियान –

अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाएं, केंद्र सरकार के द्वारा किए गए काम, मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाएं और किए गए कामों को जनता के बीच में ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी पहले से योजनाएं लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है लेकिन अब यह काम पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। वहीं कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बुरी है

बीते दिन दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई जिसमें चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें आएंगी राहुल गांधी की बात पर मुहर लगाते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि डेढ़ सौ सीटें मध्यप्रदेश में कांग्रेस की आ रही है।

दिल्ली में हुई बैठक पर लगातार भारतीय जनता पार्टी के नेता तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि यह सिर्फ ख्याली पुलाव है जो कभी पूरे नहीं होंगे वही बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एमपी में कांग्रेस की 50 सीटें आ जाएं यही बड़ी बात होगी।राहुल गांधी ने 2018 के चुनाव में भी जनता से किसान कर्ज माफी जैसे तमाम दावे किए थे उनका क्या हुआ सबको पता है।इसलिए एमपी की जनता राहुल गांधी के वादों और दावों पर भरोसा नहीं कर सकती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट