Mradhubhashi
Search
Close this search box.

उज्जैन महाकाल में विराट कोहली ने लगाए जय श्री महाकाल के नारे, देखें VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने भगवान महाकाल की सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

देश भर से भगवान महाकाल की शरण में वीआईपी श्रद्धालुओं का तांता महाकाल मंदिर में लग रहा है। इसी क्रम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती कर आशीर्वाद लिया। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।

हमेशा लाइम लाइट में रहने वाले विराट और अनुष्का भक्ति और आध्यात्म के माहौल में रमे हुए नजर आए। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धरण की हुई थी, साथ ही मस्तक पर चन्दन का बड़ा त्रिपुण लगाकर धोती सोला पहने हुए भगवान महाकाल का ध्यान लगाकर बैठे दिखाई दिए। वहीं अनुष्का शर्मा भी साड़ी में नजर आईं। इस दौरान वे भी महाकाल भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दे रही थीं। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा तो अनुष्का ने कहा की भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

विराट और अनुष्का नए साल में वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। अनुष्का के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल थे।

उज्जैन से मृदुभाषी के लिए अमृत बैंडवाल की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट