Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Viral News: रात में शादी, सुबह दुल्हन को हुआ बच्चा, रिश्तेदारों ने दांतों तले उंगली दबा ली

viral news रात में शादी, सुबह दुल्हन को हुआ बच्चा, रिश्तेदारों ने दांतों तले उंगली दबा ली

Viral News: शादी का सीजन है और आए दिन दिलचस्प खबरें सामने आ रहीं हैं। ऐसी एक दिलचस्प खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा की है। यहां रात में युवती की शादी हुई और सुबह उसने ससुराल जाते ही बच्चे को जन्म दे दिया। ऐसा होने के बाद वह अपने मायके लौट गई। यह घटना नोएडा के दनकार की है। बुलंदशहर की युवती की सोमवार की रात शादी हुई थी। मायके से विदाई के बाद युवती अपनी ससुराल पहुंची।

Viral News: ससुराल में उसके स्वागत और रीति-रिवाज के कार्यक्रम चल रहे थे। रिश्तेदार नई दुल्हन को गिफ्ट दे रहे थे। इसी दौरान उसे पेट दर्द शुरू हुआ। घर वालों ने सोचा सामान्य पेट दर्द है, लेकिन दुल्हन जिस तरह से कराह रही थी, उससे लोगों को समझने में देर नहीं लगी की यह लेबर पेन है। इसके बाद नई दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया।

लड़के वालों ने दुल्हन पक्ष पर दर्ज कराया केस
Viral News: इस घटना के बाद लड़के वालों ने दुल्हन पक्ष के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। हालांकि इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं। हरियाणा के अंबाला में वैलेंडाइन डे पर एक शादी हुई। अगले दिन ससुराल में दुल्हन की रस्में हो रहीं थीं। उसी दौरान उसने भी बच्चे को जन्म दिया था। बाद में पता चला की युवती का अपने पड़ोसी शादीशुदा इंसान से शारीरिक संबंध था और वही उसके बच्चे का पिता है।

शादी के 10 दिनों में ही बच्चे का दिया था जन्म
Viral News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। यहां एक दुल्हन ने शादी के 10 दिनों के अंदर भी बच्चे को जन्म दे दिया था। दुल्हन रुरा गांव की थी। इस लड़की का गांव के कुछ युवकों ने रेप किया था

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट