Mradhubhashi
Search
Close this search box.

गैंगस्टरो को लेकर मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता और उनके बयानों के बाण

गैंगस्टरो को लेकर मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता और उनके बयानों के बाण -

राजनैतिक गलियारों में अमूमन नेताओं के बयान बाजी सुनने को हर दिन मिलती है पक्ष विपक्ष पर, विपक्ष पक्ष पर आरोप लगाते हुए नजर आता है। यह बयान बाजी राजनीतिक सरगर्मी को लेकर होती थी। लेकिन हम उस बयानबजी की बात कर रहे हैं जो आतंक का पर्याय बन चुका ,गैंगस्टरो अतीक अहमद और विकास दुवे को लेकर शुरू हुई। हालांकि गैंगस्टर अतीक अहमद की हत्या तो हो गई। लेकिन मरने के बाद भी उसको लेकर बयानों का दौर लगातार जारी है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अतीक और उनका परिवार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है।अतीक के गैंग ने हिंदु से ज्यादा मुस्लिमों को प्रताड़ित किया है। बेटे का एनकाउंटर तो पुलिस ने किया। लेकिन पुलिस कस्टडी में हत्या होने पर पुलिस की जिम्मेदारी है । ईडी, सीबीआई को जांच करनी चाहिए।और पता लगाना चाहिए की किन किन से अतीक से संबंध थे। इसका खुलासा होना चाहिए। माफिया का हेड तो गया,बाकी माफिया खत्म होना चाहिए।जिन व्यापारियों के अतीक ने नाम लिए उनके संबंधों का भी खुलासा होना चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने अतीक पर बोलने के बाद गैंगस्टर विकास दुबे के बारे में चर्चा छेड़ डाली। दिग्विजय ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कई सवाल खड़े किए। दिग्विजय ने कहा कि विकास दुबे ने महाकाल मंदिर क्यों चुना?गृहमंत्री का विकास दुबे से क्या संबंध था, ये मेरा सवाल है।उसी तरह लवलेश MP आया था , क्या लिंक है गृह मंत्री जवाब दे।

क्या गृह मंत्री का संरक्षण उसे था ? दिग्विजय ने गृहमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए।जिसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी दिग्विजय सिंह पर जमकर बरसे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी सुन लो न ही मेरे किसी विकास और लवलेश तिवारी से सम्बंध है। 10 साल तक मुख्य मंत्री तो आप रहे हो।आरोप लगा रहे हो तो प्रमाण भी दो। आप के मंत्री उमंग सिंगार ने तो आप को माफियाओं का सर्टीफाइड सरदार बताया था तो उसका भी जवाब दो।

इंदौर–रतलाम के माफिया खान बंधुओं से आपका क्या याराना है वह भी जनता को बताएं।गुना में जिन शिकारियों ने पुलिसकर्मियों की हत्या की थी।उनके आपसे क्या संबंध थे वह भी जनता को बताएं।2018 नक्सली कमांडर के पर्चे में दिग्विजय आप का फोन नंबर क्यों था उस याराने को वह भी जनता को बताएं।अतंकवादी और आपके लिए शान्ति दूत जाकिर नाइक से आपका क्या दोस्ताना है वह भी जनता को बताएं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगाए अब देखना होगा कि आरोप प्रत्यारोप का यह दौर कब तक चलता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट