Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Twitter से ये 6 दमदार फीचर्स Threads में, जानें इनके बारे में

Twitter से ये 6 दमदार फीचर्स Threads में, जानें इनके बारे में

Twitter vs Threads: दुनिया की दो दिग्गज माइक्रो ब्लॉगिंग साइट में कंपटीशन जारी है। ट्विटर और थ्रेड्स के यूजर बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी है। मेटा के थ्रेड्स को पिछले दो हफ्तों में बेहतरीन रिस्पांस मिला है। अब तक 100 मिलियन अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं। सबसे अधिक भारत में इस एप को लोगों ने डाउनलोड किया है। वजह कई बेहतरीन फीचर्स बताए जा रहे हैं, जो वर्षो पुराने ट्विटर में नहीं है।

वैसे ट्विटर वाले कुछ फीचर्स थ्रेड्स में भी नहीं हैं। जैसे- हैशटैग्स, ट्रेंडिंग सर्च, डीएम। इस पर मेटा ने कहा है कि वह बहुत जल्द थ्रेड्स में और फीचर्स शामिल करने वाली है। आइए हम आपको थ्रेड्स के उन फीचर्स के बारे में बताते हैं, जो ट्विटर में नहीं हैं।

ये हैं थ्रेड्स के खास फीचर्स:

  1. ट्विटर में आप 4 फोटो और वीडियो ही पोस्ट कर सकते हैं। थ्रेड्स में इंस्टाग्राम की तरह 10 फोटो और वीडियो पोस्ट करने की सुविधा है।
  2. ट्विटर पर किसी से परेशान हो गए हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए ब्लॉक और अनफॉलो का ऑप्शन है। थ्रेड्स में इन दो विकल्प के अलावा कंपनी रेस्ट्रिक्ट का ऑप्शन देती है, जिससे उस व्यक्ति को बिना इन्फॉर्म किए उससे दूरी बना सकते हैं। इसे ऑन करने से उस व्यक्ति से जुडी कोई अपडेट नहीं मिलेगी।
  3. थ्रेड्स में Take a Brake का ऑप्शन है। इसमें आप एक टाइम चुन सकते हैं कि कितने समय बाद एप से दूरी बनानी है। ट्विटर में यह विकल्प नहीं है।
  4. हमें कभी-कभी नोटिफिकेशन परेशान करते हैं। थ्रेड्स में कंपनी नोटिफिकेशन को कुछ समय के लिए रोकने का ऑप्शन है। अधिकतम 8 घंटे के लिए सूचनाओं को रोक सकते हैं। ट्विटर में ऐसा फीचर नहीं है।
  5. थ्रेड्स इंस्टाग्राम से लिंक है, इसलिए एक क्लिक में पोस्ट को थ्रेड्स और इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कर सकते हैं। ट्विटर के साथ ऐसा नहीं है।
  6. थ्रेड्स में लॉगिन करना सरल है। फर्स्ट टाइम लॉगिन भी बहुत ही आसान है। ये एप अपने आप सारी जानकारी इंस्टाग्राम से ले लेता है। ट्विटर में लॉगिन इसकी तुलना में कठिन है, क्योंकि ये एक इंडिविजुअल एप है।
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट