////

ढाबा बंद कराने गई टीम पर किया था हमला, पकड़ा गए तो हुआ यह हाल

पकड़ाया आरोपी

इंदौर. तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले ढाबें पर कार्रवाई करने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला करने वाले को पकड़ लिया गया है। अभी भी इस मामले में चार आरोपी फरार हैं। हमला करने में एक महिला भी शामिल है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

कुछ दिन पहले तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान एक ढाबा संचालित किया जा रहा था। जिसकी सूचना एसडीएम को मुखबिर से मिली थी। मिली सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार व थाना प्रभारी ढाबें पर कार्रवाई करने पहुंच गए थे। इसी दौरान ढाबा संचालक सुरेश देवड़ा सहित उसके परिवार के चार सदस्य जिसमें एक महिला भी शामिल हैं। उसने कुल्हाड़ी व लाठियों से प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला कर दिया था। अधिकारियों और जवानों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और स्थिति को काबू किया। मामले में तेजाजी नगर पुलिस ने ढाबा संचालक सुरेश देवड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपी अभी भी फरार है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।