Great Story of Strange Love: प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। ऐसा ही बिहार के समस्तीपुर जिले में एक महिला के साथ हुआ है। उसे अपने देवर से ही प्यार हो गया। वह अपने पति को छोड़कर देवर के साथ रहना चाहती थी। इतने में देवरानी ने पुलिस में शिकायत कर अपने पति को जेल पहुंचवा दिया।
यह अजब प्रेम की गजब कहानी समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। यहां की परवीन सहनी ने बताया कि 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। एक महीने के बाद पत्नी पूजा मेरे छोटे भाई मिथुन सहनी के काफी करीब आ गई। हम दोनों एक बच्चा भी है। अब वह मेरे छोटे भाई के साथ रहना चाहती है।
सामाजिक लोक-लिहाज के कारण चुप रहा
परवीन सहनी का कहना है कि उसने अपनी पत्नी से बातचीत बंद कर दी थी। समाज के लोक-लिहाज से वह किसी को कुछ नहीं कहा। इससे भी पत्नी को कोई असर नहीं पड़ा। 2018 में छोटे भाई की भी शादी हो गई। मिथुन का भी एक बच्चा है। इन सबके बीच पूजा का अपने देवर से प्रेम-प्रसंग जारी रहा।
देवरानी ने बर्दाश्त नहीं किया
मिथुन की पत्नी को जब जेठानी और अपने पति के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो उसने विरोध शुरू कर दिया। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस को बताया कि वह पति के अवैध संबंध का विरोध करती है तो पति से मारता-पीटता है। इस पर पुलिस ने आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया।