Mradhubhashi
Search
Close this search box.

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम जनता को मिलेगा।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम जनता को मिलेगा।

नवागत सीएमएचओ डॉ गेहलोद ने पदभार ग्रहण किया

आशीष यादव/धार – प्रदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) और कई जिलों के सिविल सर्जन बदल दिए हैं। इसके अलावा संयुक्त संचालक भी बदले गए हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की प्रमोशन सूची जारी की गई जिसमें बड़े पैमाने पर पदस्थापना में परिवर्तन करते हुए प्रदेश के जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के पद पर पदस्थापना की गई हैं।

प्रदेश के जिलों में प्रभारी सीएमएचओ, प्रभारी सिविल सर्जन को राज्य सरकार ने हटाकर पूर्णकालिक वरिष्ठता सूची के आधार पर प्रदेश के जिलो में पदस्थापना की गई हैं। इसी क्रम में धार जिले के निसरपुर विकास खंड में पदस्थ सीबीएमओ एवं जिला स्वास्थ अधिकारी डॉ नरसिंह गेहलोद का प्रमोशन होने के बाद उन्हे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला धार के पद पदस्थ किया गया है, तथा तत्कालीन प्रभारी सीएमएचओ डॉ शिरीष रघुवंशी को विदिशा जिले में सिविल सर्जन के पद पर पदस्थ किया गया है।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम जनता को मिलेगा।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम जनता को मिलेगा।

इसी सूची में जिला भोज चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ मोहनलाल मालवीय को झाबुआ एवं इंदौर स्वास्थ्य विभाग से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सामी जोसेफ को सिविल सर्जन जिला भोज चिकित्सालय धार में पदस्थ किया गया है। झाबुआ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयपाल सिंह ठाकुर को सिवनी सीएमएचओ के पद पर पदस्थ किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय धार में डॉ नरसिंह गेहलोद ने 6 जुलाई को अपना पदभार संभाल लिया। उन्होंने तत्कालीन प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिरीष रघुवंशी से चार्ज ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, अधिकारी, कर्मचारियों ने नवागत सीएमएचओ का हार माला, पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और तत्कालीन सीएमएचओ डॉ शिरीष रघुवंशी को विदाई दी गई। डॉ शिरीष रघुवंशी अपने कार्यकाल की अच्छी स्मृति अपने साथ लेकर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट