Sonu Sood Dosa Making: एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) का अब नया चेहरा सामने आया है। लोगों की मदद करने वाला यह एक्टर अब डोसा बना रहा है। इतना ही नहीं सोनू सूद ने कहा है कि डोसा की फ्रेंचाइजी के लिए जल्द संपर्क करें। रियलिटी शो रोडीज 19 की शूटिंग से फ्री होने के बाद वह एक दुकार में डोसा बनाने लगे।
Sonu Sood ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें कैप्शन लिखा है- भटूरे और डोसे की फ्रेंचाइजी चाहिए तो तुरंत संपर्क करें। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर बोला- 20 का ऑर्डर कर दिया भाई। कितनी देर में तैयार होगा। दूसरे ने लिखा- डाउन टू अर्थ पर्सन। एक यूजर ने लिखा- बहुत अच्छे हो सर आप, आप जैसा कोई नहीं।
विडियो देखे :-
https://www.instagram.com/reel/CuLnOeSIOff/?utm_source=ig_web_copy_link
फिल्म फतेह में आएंगे नजर sonu sood
एक्टर सोनू सूद बहुत जल्द अपनी अगली फिल्म फतेह में नजर आएंगे। यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इसमें हाई ऑक्टेन सीक्वेंस दिखेंगे। इससे पहले सोनू सूद की तमिलारासन, सम्राट पृथ्वीराज आई थी। तमिल फिल्म मधा गया राजा भी अगले साल रिलीज होने वाली है।