Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सुकमा के CRPF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग, 4 की मौत 3 घायल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को एक सीआरपीएफ जवान ने फायरिंग कर चार लोगों की जान ले ली। इस हादसे में 3 जवान घायल भी हुए हैं। फायरिंग की यह घटना 50 बटालियन कैंप में हुई।

ड्यूटी पर तैनात था जवान

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताय़ा कि आरोपी जवान रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी इस बात को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है कि आखिर जवान ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। गोलीबारी के बाद आरोपी जवान रितेश रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपसी विवाद में की गोलीबारी

सीआरपीएफ के अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए तेलंगाना के भद्राचलम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोलीबारी में मारे गए जवानों दो बिहार और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। गोलीबारी में मारे गए जवानों दो बिहार और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। मृत जवान राजीब मंडल पश्चिम बंगाल का रहने वाला था, जबकि मृतक धांजी और राजमणि बिहार के रहने वाले थे। चौथे जवान का नाम धर्मेंद्र था और उसके निवास के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घायल जवानों के नाम धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट