Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Tech: अब अंगूठी बताएगी आपकी सेहत, Smart Ring बुखार होने पर देगी अलर्ट

Tech: अब अंगूठी बताएगी आपकी सेहत, Smart Ring बुखार होने पर देगी अलर्ट

Smart Ring: अब आपकी अंगूठी आपकी पूरी सेहत की जानकारी देगी। आपकी सेहत बिगड़ने से पहले वो आपको अलर्ट देगी। अब तक ऐसी सेवाएं स्मार्ट वॉच में थीं। स्मार्ट वॉच में हार्ट बीट, वॉकिंग आदि की जानकारी मिल जाती है, लेकिन Noise की स्मार्ट रिंग आपको बुखार होने पर अलर्ट करेगी। Boat कंपनी ने भी स्मार्ट रिंग लांच करने वाली है।

Noise की स्मार्ट रिंग Noise Luna है। यह सिर्फ 2000 रुपए की है। Noise Luna काफी हल्की है। यह 3 mm पतली है। इसमें फाइटर जेट ग्रेट के टाइटेनियम का प्रयोग हुआ है। डायमंड जैसी कोटिंग है, जिसकी वजह से यह स्क्रैचप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट है। Noise Luna में अंदर की ओर इंफ्रारेड सेंसर लगे है। इनमें PPG सेंसर, टेंपरेचर सेंसर, 3 एक्सिस एक्सेलीरोमीटर, चार्जिंग पिन आदि हैं।

Noise Luna रिंग हार्ट रेट भी ट्रैक करेगी। इसके साथ ही इसमें ब्लड ऑक्सीजन के लिए SPO2 सेंसर भी है। NoiseFit एप का सपोर्ट है। ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE 5) का भी सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी बैटरी बैकअप 7 दिनों का है। Noise Luna और Philips की पार्टनशिप यह लांच हुई है। इसे सात साइज और पांच कलर में उपलब्ध है।

Tech: अब अंगूठी बताएगी आपकी सेहत, Smart Ring बुखार होने पर देगी अलर्ट
noise luna smart ring
Tech: अब अंगूठी बताएगी आपकी सेहत, Smart Ring बुखार होने पर देगी अलर्ट
boat Smart Ring

boAt Smart Ring से हेल्थ कर सकेंगे ट्रैक

Boat की स्टाइलिश सिरेमिक और मेटल की Smart Ring से हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर जैसे कई चीजों को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। इस रिंग की कीमत और रिलीज डिटेल पर आउट नहीं हुआ है। बोट स्मार्ट रिंग अमेजन, फ्लिपकार्ट और बोट के अपने ऑनलाइन स्टोर समेत तमाम ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होगी। boAt स्मार्ट रिंग हेल्थ को अच्छे से ट्रैक करेगा।

कंपनी के मुताबिक नई स्मार्ट रिंग में यूजर्स को हेल्थ को ट्रैक करने में मदद करने के लिए कई हेल्थ फीचर्स भी मिलेंगे। इस स्मार्ट रिंग को आप किसी भी कपड़े के साथ पहन सकेंगे। यह सिरेमिक और मेटल से बने होने के कारण काफी मजबूत है। स्मार्ट रिंग 5 ATM पानी और स्वेट रेसिटस्टेंट के साथ आती है। boAt स्मार्ट रिंग में एक्टिविटी ट्रैकिंग बिल्ट-इन है। यह कदमों द्वारा तय दूरी, खर्च की गई कैलोरी और बहुत कुछ को ट्रैक कर सकेगी।

boAt Smart Ring की खासिसत

boAt Smart Ring में वर्कआउट के दौरान हार्ट हेल्थ और हार्ट रेट को ट्रैक करने के लिए हार्ट रेट सेंसर सेंसर है। boAt ने स्मार्ट रिंग को रिकवरी ट्रैकर से लैस कर दिया है। यह शरीर की रिकवरी के स्तर को ट्रैक करने के लिए हार्ट रेट में हुए बदलाव का विश्लेषण करेगा। boAt स्मार्ट रिंग में स्लीप ट्रैकर है, जो स्मार्टवॉच या स्मार्टफोन से बेहतर काम कर सकता है।

नींद की साइकिल, पैटर्न और नींद की गड़बड़ी को भी ट्रैक करने में सक्षम है। इसमें SpO2 और एक शरीर तापमान सेंसर हैं। महिला यूजर्स के लिए नोटिफिकेशन के जरिए उनके मेंशुरेशन साइकिल ट्रैक करने के लिए मेंसुरेशन ट्रैकर है। boAt स्मार्ट रिंग स्मार्टफोन साथी एप के साथ आता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट