Mradhubhashi
Search
Close this search box.

छोटे दल और नेता मध्य प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के लिए बन रहे हैं सर दर्द

छोटे दल और नेता मध्य प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के लिए बन रहे हैं सर दर्द

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं छोटी पार्टियां और कई नेता दोनों बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को आंख दिखाना शुरू कर दे रहे हैं। बीते कुछ महीनों की बात कर ली जाए तो मध्यप्रदेश में छोटी पार्टियों की सक्रियता ज्यादा बढ़ गई है। सबसे पहले आदिवासी संगठन जयस की बात करें तो संगठन को 10 साल पूरे हो चुके हैं। पार्टी के नेता 10 साल होने पर बड़ा कार्यक्रम कर शक्ति प्रदर्शन करने के विचार में है।

लेकिन संगठन में बीते विधानसभा चुनाव के दौरान फूटा गई थी। जयस के दो गुट मध्यप्रदेश में देखने को मिलते हैं। एक गुट जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा हैं। उन्होंने आने वाली 16 मई को भोपाल में बड़े आयोजन का ऐलान किया है।वही बताया जा रहा है कि पार्टी मध्यप्रदेश में 120 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वही दूसरे गुट के जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ हीरालाल अलावा की बात करें तो वह मंगलवार के दिन राजधानी में बड़ी बैठक करने के लिए जा रहे हैं। जयस का दूसरा गुड 16 मई को इंदौर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर सकता है।

विंध्य क्षेत्र के बड़े नेता और मेहर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का ऐलान कर दिया है। नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि वह विंध्य क्षेत्र में लगभग 30 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के लिए नारायण त्रिपाठी सर दर्द बनते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल नारायण त्रिपाठी का विंध्य क्षेत्र में काफी दबदबा है। और वह कई पार्टियों से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

उन्हें हमेशा जीत हासिल हुई है। ऐसे में लंबे समय से वह विंध्य प्रदेश की मांग कर रहे हैं।जिसको लेकर समय-समय पर वह प्रेस कॉन्फ्रेंस और कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। लेकिन अब तक उनकी मांगों को सुना नहीं गया है। ऐसे में अब अलग पार्टी बनाकर 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी और संगठन उनसे काफी नाराज है।

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में हुंकार भर चुकी है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने जो सदस्यता अभियान चलाया था।उसमें मध्य प्रदेश की जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। ऐसे में पार्टी ऐलान कर चुकी है कि वह मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान मध्य प्रदेश के प्रभारी बनाए गए संदीप पाठक प्रदेश में बडी सभा कर चुके हैं।

भोपाल में सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। और कहा था कि मध्य प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों का शासनकाल देख लिया।ऐसे में जनता सिर्फ ठगा महसूस कर रही है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली से अरविंद केजरीवाल की चुनावी रणनीति वाली टीम मध्यप्रदेश में सक्रिय है।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी मध्यप्रदेश में सक्रियता बढ़ रही है 128 विधानसभा सीटों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए जा रही है सूत्रों की मानें तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का गठबंधन भीम आर्मी जिस के संस्थापक चंद्रशेखर रावण और समाजवादी पार्टी से हो सकता है तीनों के बीच में चर्चा चल रही है कि वह कितनी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकते हैं वहीं अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी सक्रियता भी मध्यप्रदेश में ज्यादा देखने को मिल रही है।

दरअसल अमरवाड़ा से विधायक रहे मनमोहन शाह बट्टी की बेटी मोनिका काफी सक्रिय नजर आ रही है। अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम में वह चंद्रशेखर रावण के साथ में नजर आई थी। खुद मोनिका इस संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सूत्रों की मानें तो वह छिंदवाड़ा के विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा से चुनावी मैदान में उतरेगी।

बहुजन समाज पार्टी भी ऐलान कर चुकी है कि वह मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी के बड़े नेताओं की सक्रियता मध्यप्रदेश में देखने को मिल सकती है।बताया जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती विधानसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश में 5 जगहों पर बड़ी सभाएं कर सकती हैं।

ऐसे में दोनों बड़ी पार्टियों के लिए बहुजन समाज पार्टी चिंता का विषय बनी हुई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सक्रियता है।दो विधायक मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के आए थे हैं। लेकिन राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में ज्यादा सक्रियता बहुजन समाज पार्टी की देखने को मिलेगी।

खबर यह भी है कि भीम आर्मी, समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का गठबंधन होगा। महू में हुई अंबेडकर जयंती के दिन सभा में सभी नेताओं की सक्रियता देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी बाबा साहब को नमन करने के लिए पहुंचे हुए थे। यहां व सरकार के खिलाफ जमकर बरसे।भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण भी महू में मौजूद थे।

दरअसल मध्य प्रदेश का चुनावी माहौल इस बार गजब का देखने को मिलेगा। सभी पार्टियां चाहे वह छोटी हो या बड़ी हो इनकी सक्रियता अभी से देखने को मिलने लगी है। राजनीति को समझने वाले वरिष्ठ पत्रकार मानते हैं कि छोटी पार्टियों की सक्रियता कहीं ना कहीं बड़ी पार्टियों पर बड़ा डेंट देकर जाएंगी। क्योंकि सभी पार्टियां एसटी,एससी ओबीसी और आदिवासी वर्ग को साधने के लिए लगी हुई है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट