Mradhubhashi
Search
Close this search box.

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के फिर बिगड़े बोल, इस नेता को बताया तालिबानी समर्थक

भोपाल। भोपाल सांसद भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार उन्होंने अपने बयानों के चलते अपनी ही पार्टी के लिए मुश्किलें भी खड़ी की है। हाल ही में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फिर एक विवादित बयान देते हुए कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा को संकेतों में रावण सा काम करने वाला और तालिबानी समर्थक बनाया है।

दरअसल हालही में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को ब्राह्मण विरोधी करार दिया था उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने बयान में संकेतो के जरिये पीसी शर्मा को तालिबानी समर्थक बताया है। साथ ही भोपाल सांसद ने कहा की मैं एक साध्वी हूँ ,मैं ब्राह्मण विरोधी नहीं हूँ।

गौरतलब है की इससे पहले भी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने बयानों के चलते विवादों में छा चुकी है। अब देखना यह होगा कि साध्वी के इस बयान पर विपक्ष क्या पलटवार करता है।

भोपाल से मृदुभाषी के लिए मोहम्मद ताहिर खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट