Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Republic Day 2021: इस बार खास है दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड, जानिए इसकी खासियतें

Republic Day 2021: 72वां गणतंत्र दिवस इस बार कुछ खास विशेषताओं के साथ मनाया जा रहा है। इस साल कई बातें पिछले गणतंत्र से काफी अलग है। आइए जानते हैं इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह की खास बातें।

इस साल गणतंत्र दिवस परेड में बांग्लादेश की सेना का एक दस्ता शामिल हो रहा है। यह दस्ता मार्च करते हुए परेड में निकलेगा। इस दस्ते में 122 सदस्य होंगे। इससे पहले 2016 में फ्रांस और 2017 में यूएई के सैन्य दस्ते गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले चुके हैं।

पिछले साल सितंबर में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए रफ़ाल लड़ाकू हवाई जहाज भी पहली बार परेड में हिस्सा लेंगे। ये प्लेन फ्रांस से खरीदे गए हैं और फ्रांस को दिए 36 रफ़ाल के ऑर्डर में से भारत को अब तक 11 प्लेन मिल चुके हैं।

परेड में पहली बार कई महिला फाइटर पायलट भी शिरकत करेंगी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत भारत की पहली फाइटर पायलटों में से एक हैं और वे वायुसेना की झांकी का हिस्सा होंगी।

परेड में पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख़ की झांकी शामिल होगी। लद्दाख़ की झांकी में थिक्से मठ के साथ भारतीय खगोलीय वेधशाला को भी दिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश की झांकी में श्रीराम मंदिर का मॉडल दिखाया जाएगा।

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में दर्शकों की संख्या घटाकर 25,000 कर दी गई है, जबकि पिछले साल 1.5 लाख दर्शकों ने इसको निहारा था। मीडियाकर्मियों की संख्या भी 300 से घटाकर 200 कर दी गई है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट