/

Padama Awards 2021: पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 7 को पद्म विभूषण, 10 को दिया गया पद्म भूषण

Padama Awards 2021: 10 लोगों को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

Padama Awards 2021: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म सम्मान की घोषणा कर दी गई है। ये सम्मान कला, समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, व्यापार, मेडिसिन, साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम के लिए दिया जाता है। नामों की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर होती है और इनको बाद में राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति के हाथों दिया जाता है।

7 लोगों को मिलेगा पद्म विभूषण

इस बार कुल सात लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वालों में 29 महिलाएं, 10 लोग विदेशी,एनआरआई,पीआईओ,ओसीआई श्रेणी में शामिल हैं। 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान देने की घोषणा की गई है। पदम सम्मान पाने वालों में एक ट्रांसजेंडर भी हैं।

एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत मिला सम्मान

गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े, श्री नरिंदर सिंह कपनी, मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना वहीदउद्दीन ख़ान, पुरातत्वशास्त्री बीबी लाल , जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे, सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को पद्म विभूषण दिया गया है।

10 हस्तियों को मिला पद्म भूषण

10 हस्तियों को पद्म भूषण देने की घोषणा की गई है। इसमें कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल, तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम ,चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक, सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश, नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश, राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार, केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात, कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश

  1. रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र, तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा।