Mradhubhashi
Search
Close this search box.

रूस के खिलाफ बागी वैगनर ग्रुप का विद्रोह, पुतिन ने भी दी वैगनर ग्रुप को चेतावनी

रूस के खिलाफ बागी वैगनर ग्रुप का विद्रोह, पुतिन ने भी दी वैगनर ग्रुप को चेतावनी

रूस में विद्रोह की खबर सामने आई हैं। बता दे की वैगनर अब रूसी सेना के सामने खड़ी है और उसने जंग का एलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रिगोझिन के लड़ाकों ने रूसी सेना के मुख्यालय रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा कर लिया है। और अब सीधी टक्कर वैगनर और रूस के बीच शुरू हो गई है ।वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी है और प्रगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को खत्म करने की धमकी दी है। वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। एहतियातन मॉस्को की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है वहीं, वैगनर ग्रुप की बगावत और कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर कब्जे की खबरों और साथ ही रूस का दूसरा चौपर भी मर गिराया ,ये वैगनर की तरफ से दावा किया जा रहा हैं इस सबके बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया

पुतिन का संबोधन देश के नाम

पुतिन ने कहा वैगनर ग्रुप का एक्शन पीठ में छुरा घोंपने जैसा, वैगनर ने बुरे वक्त में रूस के साथ विश्वासघात किया है। पुतिन ने कहा हमारी सेना बहादुरी से दुश्मन से लड़ रही है।उन्होंने जनता से कहा मुस्किल की इस घड़ी में निजी कलह को भूल जाइए । वैगनर ने निजी हितों के कारण पीठ में छुरा घोंपा है। ये कुछ वैसा ही है जैसा 1917 की क्रांति के समय हुआ था ।उन्होंने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है। हमारा जवाब और भी कठोर होगा।

साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि जिसने भी देश की सेना के खिलाफ हथियार उठाया है, उसे सजा दी जाएगी। आतंकि तरीको से ब्लैकमेल करने वालो पर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि रूस की रक्षा के लिए सब कुछ करेंगे और रोस्तोव-ऑन-डॉन में स्थिति को स्थिर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। पुतिन ने सेना के गद्दारो को खत्म करने के आदेश दिए है।

एक समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सबसे खास रहा येवगेनी प्रिगोझिन अब खुलकर रूसी नेतृत्व पर सवाल उठा रहा है। वैगनर ग्रुप की बगावत के बाद राजधानी मॉस्को की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मॉस्को के मेयर ने बताया कि राजधानी में आतंकवाद विरोधी कदम उठाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

रूस के खिलाफ बागी वैगनर ग्रुप का विद्रोह, पुतिन ने भी दी वैगनर ग्रुप को चेतावनी
रूस के खिलाफ बागी वैगनर ग्रुप का विद्रोह, पुतिन ने भी दी वैगनर ग्रुप को चेतावनी

क्या है पूरा मामला

आइए जाने की एक समय पुतिन के करीबी रहे येवगेनी प्रिगोझिन क्यों बागी हो गए आखिर क्या वजह रही विद्रोह की। बता दे की यूक्रेन में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया है। इस हमलें में दर्जनों वैगनर लड़के मारे गए थे। अब समूह के सरगना ने बदला लेने की ठान ली है। एक वीडियो में 62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात करने की कसम खाई।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने आज हमारे लोगों को नष्ट कर दिया उन्हें दंडित किया जाएगा। हम मॉस्को जा रहे हैं, और जो कोई भी हमारे सेंटर्स में प्रवेश करेगा वह इसके लिए जवाबदेह होगा। सरगना ने आगे कहा कि कोई भी हमारे रास्ते में आने की कोशिश करेगा, हम उन्हें खतरा मानेंगे। हमारे रास्ते में आने वाली सभी चौकियों सहित उन्हें तुरंत नष्ट कर देंगे। यही वजह है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की तरफ से लड़ने वाले लड़ाकू आज रूस के ही खिलाफ लड़ रहे है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट