Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Ratan Tata: रतन टाटा ने आनंद महिंद्रा, Google सीओ समेत कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बने नंबर 1

रतन टाटा ने आनंद महिंद्रा, Google सीओ समेत कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बने नंबर 1

Ratan Tata on X Social Media: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन एवं उद्योगपति रतन टाटा(Ratan Tata) सामान्य लोगों में भी काफी फेमस हैं। रतन अपनी दरियादिली के जाने जाते हैं। इस कारण रतन टाटा(Ratan Tata) का सोशल मीडिया (Social Media) पर जबरदस्त फैन फ्लोइंग है। रतन अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सबसे अधिक फॉलोवर वाले भारतीय उद्योगपति बन गए हैं।

रतन टाटा(Ratan Tata) के एक्स (X) पर 12.66 मिलियन यानी 1 करोड़ 26 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हुए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों में बताया गया है कि रतन ने महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, दिग्गज बैंकर उदय कोटक, गूगल के सुंदर पिचाई को फैन फॉलोइंग में पीछे छोड़ा है।

पहले आनंद महिंद्रा थे नंबर एक

रतन टाटा(Ratan Tata) से पहले महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा पहले पायदान पर थे। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के आंकड़ों बताते हैं कि एक साल में रतन टाटा(Ratan Tata) के फॉलोअर्स में सोशल मीडिया पर जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। रतन के फॉलोअर्स 8 लाख बढ़े हैं। टाटा के फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी से वह नंबर वन पर पहुंचे हैं। आनंद महिंद्रा एक स्थान नीचे गिरकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इनके एक्स (पूर्व ट्वटर) पर 10.8 मिलियन यानी 1 करोड़ 8 लाख फॉलोअर्स हैं।

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई चौथे नंबर पर

पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण एक्स पर 6.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर हैं। गूगल के सुंदर पिचाई 5.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला के 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह 5वें नंबर पर हैं। नंदन नीलेकणि के 2.5 मिलियन, हर्षवर्धन गोयनका के 1.8 मिलियन और उदय कोटक के 1.1 मिलियन फॉलोअर्स बने हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट