Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 8 November 2021: पारिवारिक सुख शांति में बढ़ोतरी होगी, पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे

मेष  –

उन्नति संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार विस्तार संबंधी नई संभावना पर विचार होगा। अपना पूरा जो मार्केटिंग में तथा अपनी प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। पारिवारिक सुख शांति में बढ़ोतरी होगी। घर में किसी मांगलिक अवसर संबंधी योजनाएं भी बनेंगे। काफी समय से चल रही शारीरिक अस्वस्थता से आज राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ या अटका हुआ था उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। घर परिवार के सुख सुविधाओं के प्रति आपकी प्राथमिकता रहेगी। परंतु बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। त्वचा संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन –

अजनबी व अपरिचित लोगों से व्यवहार व लेन-देन में सावधानी बरतें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं।  कामकाज में चल रही शिथिलता का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। परंतु जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मबल को बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे। परंतु जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क  –

विद्यार्थियों की पढ़ाई व कैरियर संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। जिससे सभी लोग राहत महसूस करेंगे। आप भी अपनी कौशल क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। यह ध्यान रखना आवश्यक है कि आपकी कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक गतिविधि लीक हो सकती हैं। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। परंतु संतान का कोई जिद्दी पन या नकारात्मक रवैया आपकी चिंता का कारण बन सकता है। अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान व दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। ज्यादा गरिष्ठ व तला भुना भोजन खाने से परहेज रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह  –

कारोबारी हालत दिन प्रतिदिन सुधरेगी। कर्मचारियों द्वारा आपके काम में पूरी सहायता मिलेगी। अफसरों के साथ रिश्तो में सुधार आएगा। सिंह राशि वालों के लिए व्यापार में क्रोध सबसे बड़ा शत्रु होता है, इसलिए अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। व्यवसाय की व्यस्तता के कारण दांपत्य संबंधों में लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। किसी भी प्रकार का दुर्व्यसन आपके के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या –

कन्या राशि के लोग व्यवहार कुशल होते हैं। आप बुद्धिमता व होशियारी से सभी काम में पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति जागृत रहेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत वह परिश्रम की आवश्यकता है राजनीति तथा महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे।   पति-पत्नी में संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। और इसका असर आपके कैरियर पर भी पड़ेगा। हड्डियों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला –

भूमि वाहन खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। वैज्ञानिक नजरिये और उन्नत सोच आगे बढ़ने में मदद करेगी। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा।  कुछ समय से आप व्यापार में जी तोड़ मेहनत व परिश्रम कर रहे हैं। काफी हद तक आपको इसके सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण होने की संभावना है। इसका असर अपने परिवार व व्यवसाय पर भी पड़ेगा। कमर मे व पेट में दर्द की स्थिति रह सकते हैं। इस दरमियान वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक  –

समाचार को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयास रखे थे आज उस में सफल होंगे। सिर्फ अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता है।  कार्यक्षेत्र में बाल बढ़ाने के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें क्योंकि आपका मार्केटिंग व संपर्कों का दायरा पहले से और अधिक विस्तृत होने वाला है।  कोई पारिवारिक मनोरंजन और आमोद प्रमोद के प्रोग्राम बनेंगे किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशी बना वातावरण रहेगा। सिर दर्द व अपच जैसी परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। योग और व्यायाम का पूरा ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

धनु –

अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें। आपको सफलता प्राप्त होगी। ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ने में समय निश्चित होगा। आज कार्यक्षेत्र में मशीनरी स्टाफ या कर्मचारियों से संबंधित कोई ना कोई परेशानी रहेगी। आंख मूंद कर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा।  जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। और आप तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या बढ़ सकते हैं। थोड़ा समय मेडिटेशन और आराम के लिए भी अवश्य निकालें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर  –

आज सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ प्राप्त नहीं होगा। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय ले। कार्यक्षेत्र में गंभीरता से निर्णय लेना आवश्यक है। आपकी छोटी सी लापरवाही से कोई बड़ा ऑर्डर निरस्त हो सकता है।  दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार आपकी प्राथमिकता पर रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अभी अनुकूल नहीं है। तनाव अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

आज कामकाज को लेकर काफी मेहनत व संघर्ष करना पड़ सकता है। ध्यान रखिए क्रोध और उत्तेजना के कारण कई बार काम बनता बनता रुक जाएगा।   जीवनसाथी आप की परिस्थितियों में पूरी तरह से सहयोग देगा साथ ही माता-पिता व घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह आपके आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन –

इस समय स्थान परिवर्तन के उचित योग बने हुए हैं। इच्छुक व्यक्ति गंभीरता से इस पर विचार करें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व सशक्त बनेगी। व्यवसाय में नए-नए प्रयोगों का अमल करना आवश्यक है। क्योंकि वर्तमान स्थिति के कारण कार्यों की नीतियों में परिवर्तन जरूरी है।  परिवार में शांति का वातावरण बनेगा।संतान की सोहबत व अध्ययन से संबंधित अवश्य लेते रहे। किसी पुराने मित्र के मिलने से हार्दिक खुशी प्राप्त होगी।  स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट