Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 8 March 2022: घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा

मेष –

अपने सामर्थ्य के अनुसार ही कार्य करें तथा किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखें। इससे आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। कार्यस्थल पर अभी किसी भी तरह का बदलाव ठीक नहीं है। व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। घर परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। वर्तमान बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। त्वचा संबंधी कोई एलर्जी परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

वृष –

कुछ समय आत्म मनन और आत्म चिंतन में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपको अपनी उलझनों का समाधान मिलेगा। पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदायक है। कार्यक्षेत्र में स्टाफ की उचित सामंजस्य से कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे साथ ही आपकी उचित व्यवस्था के भी नतीजे सामने आएंगे। साझेदारी संबंधी कामों में आपसी संबंध उचित रखने के लिए बहुत ही धैर्य और संयम की जरूरत है। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी। थकान और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

आज का दिन आपके मन मुताबिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। अधिक से अधिक समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल है। करियर में की गई कोशिशों में सफलता मिलने के योग हैं। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की कोशिश काफी हद तक सफल होगी सरकारी सेवारत लोगों का पब्लिक प्लेस पर व्यर्थ के वाद-विवाद करने से मुश्किल में पड़ सकते हैं पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल बने रहने से घर में भी व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेंगी। आज कुछ कमजोरी सी महसूस कर सकते हैं। आराम ले तथा संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

कर्क राशि के लोगों के लिए बेहतरीन स्थिति बनी हुई है। आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी।। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं उपजेंगी। बिजनेस में चुनौतियां और रुकावटें रहेंगी। पिता समान किसी इंसान की मदद और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इसलिए उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज ना करें। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। व्यर्थ प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

लक्ष्य और काम पर पूरा ध्यान देने का समय है। आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। बिजनेस में बनते कामों में रुकावटें आने से तनाव बढ़ सकता है। इस समय बहुत ही व्यवस्थित तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करने की जरूरत है। पति-पत्नी के मध्य चल रहे तनाव का असर घर परिवार पर भी पड़ सकता है। परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। गले और छाती में कफ संबंधी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बहुत ही उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –

आज ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। तनाव से राहत मिलेगी। घर की सुख सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आपका काम करने का जनून आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम देगा। कामकाज में आ रही कुछ रुकावटें दूर होंगी। विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों में ही उचित भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेगी। मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्लान भी बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

तुला –

आज का दिन अच्छे से बीतेगा। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आपकी कार्यप्रणाली पर उसका कोई भी नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। व्यवसाय में सभी गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। क्योंकि कर्मचारियों की किसी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। तथा तनाव जैसी बातों से खुद को दूर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक –

कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे तथा संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान आपको आत्मिक खुशी देगा। अपनी योग्यता के दम पर आपको कुछ नई उपलब्धियां और आर्डर हासिल हो सकते हैं। इसलिए संपर्क में रहें। इस समय किसी भी ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम ना बनाएं। पारिवारिक सदस्य घर में आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना रखें। प्रेम संबंधों में बनाए रखने के लिए कुछ समय और विश्वास दोनों जरूरी हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। इस समय उन्हें इलाज और भावनात्मक सहयोग दोनों जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

धनु –

आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी खास समस्या का भी हल निकलेगा। कार्यक्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से काम पूरे होंगे। विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। आपकी कोई व्यवसाय की योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। जीवन साथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर सुलभ हो सकता है। दांत के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। एसिडिटी बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मकर –

किसी नजदीकी संबंधी का घर में आगमन होगा तथा सकारात्मक विचार विमर्श भी रहेगा। आप अपने कार्य को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। आर्थिक नजरिये से दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ सकती है। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी उचित योगदान कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतरीन बनाकर रखेगा। काम की अधिकता की वजह से घर पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु परिजनों का उचित सहयोग तथा स्नेह आप पर बना रहेगा। सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम और योगा पर जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

दिन की शुरुआत में कार्यों को व्यवस्थित करने में दिक्कतें आ सकती हैं। दोपहर बाद ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। कामकाज में गति आएगी। इस समय व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर अभी से जुड़े क्षेत्रों में बेहतरीन स्थिति बनी रहेगी। घर का माहौल सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

दिन सुखद रहेगा। अपने जीवन शैली को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधि में आशातीत सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक क्षेत्र में किसी नए काम की शुरुआत को अभी स्थगित रखें। क्योंकि निजी कारणों से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। दांपत्य जीवन में आपसी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें। घर का वातावरण उचित ओर व्यवस्थित बना रहेगा। एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ने से परेशानी रहेगी। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज रखे।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट