Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 8 February 2022: दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, प्राकृतिक तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

मेष –

परिस्थितियां अनुकूल है। आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी। किसी नवीन योजना को कार्य रूप देने से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। किसी नजदीकी संबंधी का सहयोग भी मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी। व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। इस समय किसी पर भी भरोसा करना भी ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार जनों के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई चोट अथवा दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

युवा वर्ग को अपने कैरियर अथवा भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। इस समय आपके ऊपर अत्यधिक कार्यभार की स्थिति रहेगी। जिस वजह से आप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग तथा एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर के वातावरण को सुखद बना कर रखेंगे। मित्रों के साथ मेल मिलाप भी रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन –

अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखने के लिए कुछ संकल्प लेंगे, और कामयाब भी होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने किसी पड़ोसी के मुश्किल समय में काम आना आपको आत्मिक खुशी देगा। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। व्यावसायिक कार्य में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी अमल करें। पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट टुगेदर खुशी और ताजगी प्रदान करेगा। व्यवस्थित दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। प्राकृतिक तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क –

पिछले कुछ समय से चल रही उलझनों से कुछ राहत मिलेगी। अपने मन मुताबिक कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत करें इस समय अपने वित्तीय कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। आज व्यवसायिक स्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। किसी नए प्रोजेक्ट में ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय उचित रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई अच्छी डील होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी और नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेना आप की कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा। मेडिटेशन में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह –

धार्मिक तथा सकारात्मक लेकिन लोगों का सानिध्य मिलेगा। भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे। फायदा कम मिलेगा। जल्दी सफलता के चक्कर में गलत रास्ता चुनने से बचें। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। राजकीय कार्यों आज स्थगित ही रखें। दांपत्य जीवन मे उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं को डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे। अपना खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। और आप पूरी उर्जा से दैनिक कार्यों को संपन्न कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

ग्रह स्थिति आपके पक्ष में कार्य कर रही हैं। आय के नए स्त्रोत सुलभ होंगे। कोई अटकी हुई पेमेंट भी आसानी से वापस मिल जाएगी। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास बनाए रखें। पति-पत्नी के बीच किसी निकट संबंधी की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। खांसी, जुकाम, एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए अनुकूल समय है। सभी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लेकर घर के सदस्यों के साथ भी बांटे। कार्य क्षेत्र में उचित व्यवस्था और कार्यप्रणाली बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। व्यक्तिगत कार्यों की वजह से भी आप व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। घर परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध बने रहेंगे। अत्यधिक तनाव और थकान की वजह से सिर दर्द सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक –

इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपका सकारात्मक नजरिया आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाएगा। अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित और व्यवस्थित बनाकर रखें, इससे आपके कई रुके हुए कार्य हल हो जाएंगे। व्यवसाय से संबंधित पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत समस्या को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। कभी-कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव महसूस होगा। आत्म अवलोकन करें तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

धनु –

कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है आज उस पर अमल करने का उचित समय है। कार्यक्षेत्र में व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपको अपने प्रयास तथा परिश्रम के उचित परिणाम भी हासिल होंगे नौकरी पेशा लोगों को अपने कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। घर में किसी नन्हे मेहमान की किलकारी संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। योगा मेडिटेशन को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

पारिवारिक या सामाजिक गतिविधियों में आपका खास सहयोग रहेगा। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। आपसी मेल मिलाप और विचार-विमर्श कुछ समस्याओं का समाधान भी निकाल लेगा। शेयर्स, तेजी मंदी आदि जैसे व्यवसाय में बहुत ही सोच समझकर निर्णय लें। इस समय बिजनेस में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। व्यक्तिगत उलझनों के कारण आप घर परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से सब की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों अथवा एकांत में जरूर व्यतीत करें।शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और कमजोरी महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। परंतु सही समय का सही सदुपयोग करना आप की क्षमता पर भी निर्भर करता है। कार्यस्थल में अभी कुछ दिक्कतें और चुनौतियां बनी रहेगी।इस समय रिस्क संबंधी किसी भी प्रकार के कार्यों में समय और पैसा व्यर्थ ना करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल में जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना आपको खुशी देगा। ठंड से अपना बचाव रखें। इस समय जोड़ो अथवा घुटनों के दर्द परेशान करेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन –

आज कोई सुखद और खुशी भरा समाचार मिलेगा। जिसकी वजह से आप खुद को बहुत ही हल्का-फुल्का व तनावमुक्त महसूस करेंगे। व्यवसाय संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। नई उपलब्धियां सामने आएंगी। ज्यादा सोच विचार करने में समय व्यर्थ ना करें तथा तुरंत निर्णय ले। ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको अलग रखें। जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेगी। त्वचा संबंधी कोई एलर्जी हो सकती है। ज्यादा भीड़ भाड़ तथा पॉल्यूशन जैसे स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट