Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 6 January 2022: धन प्राप्ति के योग है, मित्रों से मिलने का संयोग है

मेष –

लाभदायक संपर्क स्थापित होंगे। कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल होगी। घर के नवीनीकरण अथवा बदलाव संबंधी विषयों पर विचार विमर्श होगा। बिजनेस मामलों में सभी फैसले खुद ही लें और अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। बिजनसे के कामों में ज्यादा ही लोन लेना परेशानी की वजह बन सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बना रहगी। प्रेम प्रसंग में भी नज़दीकियां आएंगी। अनियमित दिनचर्या और खान-पान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परहेज रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

आपकी व्यवहार कुशलता और योग्यता द्वारा पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। जॉब और बिजनेस की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए ज्यादा खर्चा करना पड़ सकता है। मशीनरी और खान-पान संबंधित बिजनेस में बेहतरीन अनुबंध मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक की स्थिति बन सकती है, थोड़ी सी सूझबूझ से काम ले, जल्दी ही समस्या हल हो जाएगी। पेट खराब होने की वजह से भूख ना लगना और अपच जैसी समस्याएं रहेंगे।संयमित दिनचर्या रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन –

रुके हुए कार्यों में गति आएगी। सिर्फ दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। आप अपने अंदर बहुत अधिक ऊर्जा व आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे, और इस वजह से अपने कार्यों को बेहतरीन कार्य रूप देने में भी सक्षम रहेंगे। व्यवसाय से संबंधित कोई नया प्रयोग करने वाले हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करना जरूरी है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में सोच समझकर ही कोई फैसला लें। घर का माहौल प्रेम पूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। समय समय पर उचित आराम भी लेना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क –

घर में अनुशासन तथा व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। कोई धार्मिक आयोजन संबंधी तैयारियों में समय व्यतीत होगा। आज मार्केटिंग और यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। क्योंकि इस समय कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति जरूरी है। किसी भी परेशानी मैं जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों की सलाह संजीवनी का कार्य करेगी। विवाहेत्तर संबंधों का असर घर की सुख शांति को खराब कर सकता है। अत्यधिक तनाव और कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह –

दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ज्यादा ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। समय उपलब्धियों वाला है इसका भरपूर सहयोग करना जरूरी है। बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने से आपके अपने काम अटक भी सकते हैं। यह समय अपने कार्यों के प्रति फोकस रहने का है। घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेमी प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। गैस और कब्ज की दिक्कत परेशान करेगी। तरल पदार्थों तथा फलों का सेवन उचित मात्रा में करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन व मेल मिलाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। तथा पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। बीमा और कमीशन संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। इस समय घर की समस्याओं में ही ना उलझे रहे तथा अपने व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान दें। पति-पत्नी का घर तथा एक दूसरे के प्रति प्रेम पूर्ण और उचित सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम प्रसंग भी मर्यादित और खुशनुमा रहेंगे। परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या भी बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी।आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए किसी भी बाहरी इंसान का दखल आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें। घर परिवार में सुखद और सामान्य से पूर्ण वातावरण रहेगा परंतु प्रेम संबंधों में समय नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें। किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी आ सकती है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक –

आपने नव वर्ष में अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है। बिजनेस में अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल पाने में सफल रहेंगे। अपने काम में एकाग्र रहने से नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामान्य से बना कर रखेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है गैस और अपच की समस्या हेल्थ पर दुष्प्रभाव डालेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

ग्रह स्थिति अनुकूल है। सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा। पैतृक संपत्ति तथा वसीयत से जुड़े मामले आज हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहे। ग्रह स्थिति प्रतिकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में जरूरी फैसले लेने से पहले किसी काबिल इंसान की सलाह जरूर लें। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें, वरना इसका असर मान सम्मान और कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य उचित बना रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु लापरवाही भी करना ठीक नहीं है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। युवाओं को प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलने के उत्तम योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता माहौल को अनुशासित रखेगी। कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बना कर रखना जरूरी है, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। पति-पत्नी के एक दूसरे के प्रति भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। योगा और मेडिटेशन करने से सुकून मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ –

आप अपनी कार्यप्रणाली और दिनचर्या में जो परिवर्तन ला रहे हैं उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा।प्रतिद्वंदी भी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। बिजनेस एग्रीमेंट लाभदेमंद रहेगा। सरकारी कामों से जुड़े बिजनेस में आपको बहुत सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी आपका पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगे। खांसी जुकाम जैसी समस्या को लापरवाही में ना लें, तथा उचित इलाज करवाएं। अपना इम्यून सिस्टम भी मस्त रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

अचानक ही किसी महत्वपूर्ण कार्य के बन जाने से अत्यधिक प्रसन्नता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिकतर समय व्यतीत होगा। व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से जल्दी रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। स्टाफ तथा सहयोगियों का भी उचित सहयोग रहेगा। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। लापरवाही करना समस्या को बढ़ा सकता है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट