Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 15 March 2022: परिवार में छोटी-छोटी बातों को तूल देना उचित नहीं है

मेष –

परिवार जनों के साथ किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। और कई गलतफहमियां भी सुलझ जाएंगी। जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। व्यवसायिक पार्टियों के साथ ज्यादा से ज्यादा संपर्क में रहे। इस समय आपको बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। मीडिया और कम्युनिकेशन संबंधित बिजनेस में महत्वपूर्ण उपलब्धियां बन रही हैं। परिवार में छोटी-छोटी बातों को तूल देना उचित नहीं है। इससे घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें। उनके द्वारा चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों में रुचि लेना और मार्गदर्शन करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। व्यवसायिक स्थल पर नजर रखना जरूरी है। कर्मचारी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा हर काम में मौजूद रहें। ऑफिस में साथियों से संबंध मधुर रखें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्त्री जनित रोग परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

कोई व्यक्तिगत समस्या चल रही है, तो किसी नजदीकी मित्र से आपको समाधान भी मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। निजी कारणों से बिजनेस पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों की मदद सहयोग व्यवसायिक व्यवस्था को उचित बनाए रखेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में दिक्कत हो तो अनुभवी लोगों से मदद जरूर लें। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। पति-पत्नी किसी समस्या को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मौसम की वजह से एलर्जी और इन्फेक्शन की समस्या रह सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क –

प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उसकी हल होने की उचित संभावना है। कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। व्यवसायिक कार्यप्रणाली अभी सामान्य ही रहेगी। किसी राजनैतिक तथा अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव रहेगा। त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह –

राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क में रहें। उनकी पावर आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ते खोलेगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में कामकाज की नीतियों पर विचार होगा। आज की योजनाएं भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली हैं। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा पुनः संबंध मधुर होंगे। खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या –

आज दिन का अधिकतर समय घर परिवार की देखरेख में ही व्यतीत हो जाएगा। अपनी छिपी हुई आंतरिक प्रतिभा को पहचाने और उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएं। अभी ग्रह गोचर ज्यादा आपके पक्ष में नहीं हैं। इसलिए ध्यान रखना जरूरी है। व्यवसायिक गतिविधियों में किसी वजह से रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने ऊपर ज्यादा कार्यभार ना लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

तुला –

परिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में आप का नेतृत्व रहेगा। आज आपका अपने प्रिय जनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय व्यतीत होगा। अपने कार्य करने की तकनीक को और अधिक प्रभावशाली बनाएं। बिजनेस में मन मुताबिक कार्यप्रणाली के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद व मधुर रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोड़ों में दर्द या बदन दर्द जैसी हल्की-फुल्की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक –

यह समय दिल की बजाए दिमाग से काम लेने का है। आपने अपने लक्ष्य और उम्मीदों संबंधी जो सपने संजोए थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। यह समय दिल की बजाए दिमाग से काम लेने का है। आपने अपने लक्ष्य और उम्मीदों संबंधी जो सपने संजोए थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम और रोमांस के मामलों में और अधिक आकर्षण बढ़ेगा। अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द रहेगा। कुछ समय एकांत अथवा प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु –

घर के सदस्य की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में आपकी किसी समस्या का निवारण। भी होगा। करियर से जुड़ी समस्याएं काफी हद सुलझ जाएंगी। आप अपनी व्यवहारकुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में कर लेंगे। पति-पत्नी में पारिवारिक मामलों को लेकर नोकझोंक रह सकती है। तनाव की बजाय आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। ज्यादा मेहनत और थकान की वजह से कमजोरी आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

मकर –

परिवारिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। दिन की शुरुआत बहुत ही सुकून दायक रहेगी। सामाजिक संबंधों का दायरा भी विस्तृत होगा। किसी कर्मचारी की वजह से बिजनेस में परेशानियां आएंगी। जिसकी वजह से आप पर काम का दबाव बहुत रहेगा। ऑफिस में नौकरी संबंधी मामले में आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख रखना पड़ेगा। आपके प्रयास परिवारिक व्यवस्था को सुखद और अनुशासित बनाकर रखेंगे। परंतु प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ –

संतान के भविष्य संबंधी कोई कार्य संपन्न होने से माहौल रहेगा। परिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था रहेगी। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन समय रहते निपट भी जाएंगी। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति चल सकती है। घर में खास वस्तु आने से सब प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी हल्की फुल्की परेशानियां रहेंगी। गैस और एसिडिटी की समस्या भी परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मीन –

सोसाइटी अथवा समाजिक संबंधी कोई सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। साइंस संबंधित मार्केटिंग और अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को और बेहतर करने के लिए कोशिशें बढ़ानी होंगी। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कामों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी बहुत ही पुराने प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। तथा खुशनुमा यादों का दौर बना रहेगा। जीवनसाथी को भी अपने प्रेम का इजहार करते रहे। अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट