Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 1 June 2023: सूर्य के जैसा चमकेगा इन राशि का भाग्य, 12 राशियों का जानें हाल

rashifal 1 june 2023

Rashifal 1 June 2023: इन राशि के लोगों की नौकरी में होगा परिवर्तन

1 जून 2023 Rashifal: 12 राशियों पर पूरी दुनिया चलती है। हर किसी का जीवनचक्र इन राशियों पर निर्भर करता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन राशि का जिक्र है। सभी राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन होता है।

Aaj Ka Rashifal: एक जून 2023 यानी आज गुरुवार है। यह दिन भगवान विष्णु का होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से विष्णु की पूजा की जाती है। पूजा करने वाले व्यक्ति का भाग्योदय होता है।

यह गुरुवार किस राशि के लिए कैसा रहेगा, वह हम आपको बता रहे हैं। मेष राशि के लोगों की नौकरी में परिवर्तन का संयोग है। परिवार से दूर रहने की नौबत आ सकती है। बातचीत में संयमित रहें। सेहत का भी ख्याल रखें।

वृषभ राशि
सभी को परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां खुश रखेंगी। विवादित मुद्दे उठाने से बचें। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आपको ऐसे मित्रों से दूर रहें, जो आपका ध्यान, समय और पैसा बर्बाद करते हैं।

मिथुन राशि
कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाएंगे। किसी यात्रा पर जाने के योग भी हैं, जो सुखद रहेगी। आपकी आर्थिक परेशानियां भी दूर होंगी।

कर्क राशि
नौकरीपेशा वालों को तरक्की के मौके मिलेंगे। कल किसी के व्यवसाय में निवेश नहीं करें। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, उन्हें अच्छी डील मिल सकती है।

सिंह राशि
राजनीति में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए समय अच्छा है। बेरोजगारों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। शरीर के किसी अंग में दर्द होने की आशंका है। कल धन का आगमन होगा।

कन्या राशि
परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में कोई मेहमान आएगा। आप छुट्टी का पूरा सदुपयोग करेंगे। छोटी यात्रा का भी योग बन रहा है।

तुला राशि
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पहले से बेहतर स्वास्थ्य रहेगा। नए संपर्क भी मिलेंगे। मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और हताशा से बचें। बहुत सोच-समझकर निवेश करें।

वृश्चिक राशि
माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के साथ शामिल लेंगे। मकान, प्लॉट लेने की इच्छा पूरी होने का योग है। आपकी थोड़ी-सी भी लापरवाही बीमारी को गंभीर बना सकती है।

धनु राशि
माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों की शिक्षा के लिए आप परिचितों के साथ बातचीत करेंगे। जो लोग घर से दूर काम कर रहे हैं, उन्हें परिवार वालों की बहुत याद आएगी।

मकर राशि
आपका जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे। नौकरीपेशा वाले नौकरी के साथ कोई साइड वर्क भी शुरू करने का निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की बात करें तो यह आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कल आपको हर क्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार करने वाले जातक व्यवसाय को आगे ले जाने में सफल होंगे। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। नौकरी करने वालों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।

मीन राशि
किसी धार्मिक स्थान के दर्शन के लिए भी जाएंगे। जो लोग समाज की भलाई करते हैं, उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके बच्चे को अच्छी नौकरी मिल सकती है। पहले कोई निवेश किया है तो उसका पूरा लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की Rashifal की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal की किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट