राजपुर। क्षत्रिय कुशवाह युवा संगठन द्वारा मनाए जा रहे कुश नवरात्रा महोत्सव में मंगलवार रात को राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी और भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी कई अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे। जहाँ पर उन्होंने कई प्रस्तुतियां भी देखी।
इस दौरान मंच से भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी ने कुशवाह समाज के लिए 10 लाख रुपये की मांग अपने गृह नगर में होने के नाते रखी। जिसे राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह ने स्वीकार करते हुए कुशवाह समाज राजपुर को धर्मशाला निर्माण और सामाजिक विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही कुश नवरात्रा महोत्सव के लिए 21 हजार रुपये अलग से देने की घोषणा की। इसके पूर्व उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि और विजयदशमी की बधाई देते हुए जनजातिय बोली में गायन भी किया। राज्यसभा की घोषणा पर समाज जन ने आभार व्यक्त किया।
मृदुभाषी के लिए राजपुर के लिए तरुण कुमार गोले की रिपोर्ट।