Raghav-Parineeti Wedding in Udaipur Today
Raghav-Parineeti Wedding: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बंध जाएगी। आप नेता राघव चड्डा के साथ शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उदयपुर स्थित होटल लीला और ताज लेक पैलेस को सज चुका है। शनिवार की रात को दोनों की संगीत सेरेमनी हुई। इसकी फोटोज सामने आई हैं। संगीत में परिणीति ने सिल्वर कलर का गाउन पहना था। राघव ब्लैक Read More
Raghav-Parineeti Wedding होटल ताज लेक पैलेस से दोपहर सेहराबंदी कर राघव चड्ढा की बारात होटल की लग्जरी नाव से निकलेगी। सभी नावों को शाही अंदाज में सजाया गया है। इन नावों में बाराती पिछोला झील के अंदर से सवारी करते हुए लीला होटल पहुंचेंगे।
होटल लीला पैलेस के मुख्य गार्डन में परिणीति और राघव की शादी होगी। बारातियों का स्वागत पंजाबी और राजस्थानी अंदाज में होगा। इसके लिए होटल लीला की जेटी से पूरे गार्डन एरिया को रंग-बिरंगे पर्दों व फूलों से सजाया गया है।
100 से अधिक राजस्थानी साफा बनावाए
Raghav-Parineeti Wedding राघव की बारातियों को राजस्थानी साफा पहनाया जाएगा। इवेंट कंपनी ने इन साफों को उदयपुर में ही बनवाया है। आज सुबह ये साफे होटल में पहुंचे। 100 से अधिक राजस्थानी साफा बनवाए गए हैं। मेवाड़ी पाग भी तैयार कराई गई है। इस पर डायमंड जैसा स्टोन और गोल्डन रंग के धागे से सजे हैं, ताकि पहनने पर राजशाही जैसा लुक नजर आए।
आज कब-क्या होगा
राघव की सेहराबंदी: दोपहर 1 बजे
बारात-दोपहर 2 बजे
जयमाला शाम 3:30 बजे
फेरे- शाम 4 बजे
विदाई- शाम 6:30 बजे
रिसेप्शन- रात 8:30 बजे
दिल्ली और पंजाब के सीएम पहुंचे
Raghav-Parineeti Wedding शनिवार को ही अधिकांश मेहमान उदयपुर पहुंच चुके हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शनिवार की शाम 6 बजे परिवार के साथ उदयपुर गए थे। परिणीति और राघव के कई दोस्त और परिजन भी पहुंच चुके हैं।