Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस को बड़ा तोहफा, ओटीटी पर भी रिलीज होगी पुष्पा 2

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस को बड़ा तोहफा, ओटीटी पर भी रिलीज होगी पुष्पा 2

Pushpa 2 on OTT: फिल्म पुष्पा की अपार सफलता के बाद पुष्पा 2 को लेकर फैंस बेकरार हैं। फैंस को पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार है। इसे देखते हुए फिल्म से जुड़ी हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। अब फैंस के लिए बहुत राहत वाली खबर सामने आई है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ओटीटी पर भी रिलीज होगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। पुष्पा 2 की रिलीज से एक साल पहले ही मुंहमांगी कीमत पर नेटफ्लिक्स ने राइट्स खरीदे हैं

Pushpa 2: द रूल अगले साल 15 अगस्त को थिएटरों में रिलीज होगी। यह फिल्म दुनियाभर के थिएटरों में कई भाषाओं में रिलीज होनी है। इससे पहले फिल्म के पहले भाग को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने बंपर कमाई और दर्शकों का प्यार पाया था।

पुष्पा 2 को पुष्पा से बेहतर बनाने का प्रयास
Pushpa 2: ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर बताया है कि पुष्पा 2: द रूल के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने ली है। हालांकि, मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें इससे पहले अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर कह चुके हैं कि उनका प्रयास है कि पुष्पा 2 को पुष्पा से कहीं बेहतर बनाया जाए। ताकि फैंस को इस फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गईं हैं।

थिएटरों में दर्शकों को वापस लाई थी पुष्पा- द राइज
Pushpa 2: कोरोना संक्रमण काल के बाद फिल्म पुष्पा-द राइज ने दर्शकों को थिएटरों में वापस लाया था। फिल्म के जबरदस्त डायलॉग, कहानी और एक्टरों के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। पुष्पराज का किरदार निभाकर अल्लू अर्जुन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार पाया। उनके इस किरदार को हर भाषा और तबके के लोगों ने खूब सराहा। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ने दुनिया ने कल्ट का स्टेटस हासिल किया। फिल्म पुष्पा 2 में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल लीड रोल में हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट