Mradhubhashi
Search
Close this search box.

प्रियंका का महिलाओं पर फोकस, मप्र दौरे के दौरान पिंक वचन पत्र हो सकता है लॉन्च

प्रियंका का महिलाओं पर फोकस, मप्र दौरे के दौरान पिंक वचन पत्र हो सकता है लॉन्च

भोपाल. विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति के साथ काम कर रही कांग्रेस वचन पत्र को अंतिम रूप देने में जुटी है। मुख्य वचन पत्र के अलावा पिंक वचन पत्र भी होगा। मुख्य वचन पत्र से पहले इसे लॉन्च किया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से लॉन्च कराने की तैयारी है। प्रियंका 12 जून को जबलपुर आ रही है, लेकिन इससे पहले उनका एक दौरा मप्र में होगा। प्लान है कि इसी में पिंक वचन पत्र लॉन्च हो सकता है।

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गठित वचन पत्र समिति मुख्य पत्र को अंतिम रूप देने में जुटी है। विस चुनाव में सभी वर्गों का ध्यान रखने के साथ कांग्रेस का महिलाओं पर भी फोकस है। पिंक वचन पत्र इसी की कड़ी है। इसमें महिलाओं से किए जाने वाले वचन शामिल होंगे। नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं की प्रतिमाह 1500 रुपए, 500 रुपए में गैस सिलेंडर जैसे वादे भी शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पुरानी पेंशन बहाली, किसान कर्ज माफी, 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली के बिल को आधी करने का वादा पहले ही कर चुके है। इतना ही नहीं, नारी सम्मान योजना लॉन्च करने के साथ

प्रियंका का महिलाओं पर फोकस, मप्र दौरे के दौरान पिंक वचन पत्र हो सकता है लॉन्च
प्रियंका का महिलाओं पर फोकस, मप्र दौरे के दौरान पिंक वचन पत्र हो सकता है लॉन्च

दिल्ली में तय होगी चुनावी रणनीति

इधर सोमवार को दिल्ली में एमपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री अरुण यादव कांतिलाल भूरिया सहित अन्य नेता शामिल होंगे। एजेंडा विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करना है। कर्नाटक चुनाव के बाद पार्टी का फोकस मध्यप्रदेश पर है। यह लगभग तय है कि मप्र में चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

महिलाओं से आवेदन भी कांग्रेस है। रही है। वादा किया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार बनने पर इन्हें पर किया जाएगा। बताते हैं, कांग्रेस ने पिटारे में कई बड़े वादे भी है, समय समय पर कमलनाथ इसे सभाअ और रोड शो में आमजन से करेंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट