Mradhubhashi
Search
Close this search box.

प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश में चुनावी आगाज-” हर हर नर्मदा “और कई वादों के साथ ।

प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश में चुनावी आगाज-" हर हर नर्मदा "और कई वादों के साथ ।

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव अभियान की शुरुवात कर दी है। कर्नाटक में जीत के बाद पार्टी अब मध्यप्रदेश में अपना जोर अजमाने वाली है ,महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार 12 तारीख को जबलपुर पहुंची , यहां पहुंचने के बाद करीब 20 मिनिट तक मां नर्मदा जी की पूजा पाठ और आरती की इस दौरान पार्टी के लोग उनके साथ मौजूद थे। फिर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।जबलपुर की शहीद स्मारक मैदान से कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत की।

प्रियंका गांधी ने वादा किया की अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम हम पुरानी पेंशन को लागू करेंगे, महिलाओं के लिए 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा।प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- आपके साथ पिछले 18 साल से गलत हो रहा है। आपका इस्तेमाल हुआ आपका शोषण हो रहा है।

प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश में चुनावी आगाज-" हर हर नर्मदा "और कई वादों के साथ ।
प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश में चुनावी आगाज-” हर हर नर्मदा “और कई वादों के साथ ।

कांग्रेस जीती तो महिला समान निधि में बढ़ोतरी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जीतने पर महिलाओं को समाननिधि के तौर पर 1500 रुपया प्रतिमाह दिया जाएगा।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 100 यूनिट बिजली माफ होगी और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगी।
साथ ही उन्होंने बताया की अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो किसानों की जो कर्ज माफी कमलनाथ सरकार के समय प्रारंभ हुई थी, उसे पूर्ण किया जाएगा यह मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक और हिमाचल में भी जो गारंटी दी थी उन्हें पूरा किया है।

प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के लिए कुछ भी करते हैं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हमारे भी कुछ नेता इसे भी थे, जो सत्ता के लिए हमे छोड़कर चले गए और उन्होंने अपनी विचारधारा बदल ली।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट