Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Politics News: दिसंबर तक भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 4 ट्रिलियन डालर तक पहुंच जाएगी | जापान-जर्मनी को भी पीछे छोडेंगे – हरदीप सिंह पुरी

Politics News:

Politics: केंद्रीय मंत्री हरदीपसिंह पूरी पहुंचे धार, कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया संबोधित

Politics News: आशीष यादव/धार- भारतीय जनता पार्टी एवं प्रबुद्धजन समिति द्वारा रविवार को नगर के शासकीय कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम हॉल में कल आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्य प्रदेश विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी थे। अध्यक्षता सांसद छतर सिंह दरबार ने की। विशेष अतिधि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, विधायक नीना वर्मा,विश्वास पांडे ,नीलेश भारती, कार्यक्रम संयोजक मोहित तातेड़ मंचासीन थे। कार्यक्रम का प्रारंभ सभी अतिथियों ने भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्‍जवलित कर किया।

Politics News: आयोजन के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि धार लोकसभा अंतर्गत वर्ष 2014 के बाद पेट्रोल पंप, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर, सीएनजी स्टेशन अधिक बड़े है। एलपीजी कनेक्शन 11 लाख से बढ़कर 17 लाख हो गए हैं। इससे पता चलता है कि जिला हर क्षेत्र में सक्सेसफुल है। पूरी ने कहा कि सन् 1700 में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। 1757 के आसपास पलासी युद्ध के बाद अंग्रेजों की हुकूमत शुरू हुई, उस समय पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था में हमारी 25 प्रतिशत सहभागिता थी। 190 वर्ष की अंग्रेजों की हुकूमत के बाद हम गिरते-गिरते सिंगल डिजिट में आ गए।

Politics News: केंद्रीय मंत्री पूरी ने कहा वर्ष-2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दायित्व संभालने के समय हम 10वें स्थान पर थे, आज हम पांचवें स्थान पर हैं। आने वाले कुछ महीनो में हम दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होंगे। क्योंकि दिसंबर के महीने में हमारी अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन यूएस डॉलर तक पहुंच जाएगी और जल्द ही हम जापान और जर्मनी से आगे निकल जाएंगे। पूरी ने कहा हमारा रेट ऑफ़ ग्रोथ पिछले तिमाही में 7.8 प्रतिशत था।

इंटरनेशनल रैटिंग एजेंसी का भी कहना है कि 2040 तक भारत की अर्थव्यवस्था 26 ट्रिलियन डॉलर होगी। आज 26 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था अमेरिका की है। मोदी सरकार ने कोरोना के समय भारत देश सहित 100 से अधिक देशों में मुफ्त वैक्सीन प्रदान की है। आने वाले समय में ग्रीन हाइड्रोजन से बसे चलेंगी।

Politics News: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। घर-घर शौचालय बनाने से एक बड़ा लाभ महिलाएं एवं छोटी बच्चियों को मिला है। आवास योजना के माध्यम से घर का मालिकाना हक महिलाओं का हुआ। उज्‍जवला योजना के कारण कोयले और गीली लकड़ी से होने वाले धुएं से निजात मिली, अभी जो महिला आरक्षण बिल आया है। इससे महिला सशक्तिकरण को और भी बल मिलेगा, क्योंकि जिन देशों में भी महिलाएं निर्णय लेने की क्षमता रखती है। उन देशों की जीडीपी में 30 से 50 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

Politics News: प्रबुद्धजन सम्मेलन में आए विशिष्ठजनों द्वारा केंद्रीय मंत्री पूरी से कई प्रश्न पूछे] जिनका जवाब हर एक प्रश्न का बड़े ही अच्छे तरीके से दिया। लोगों द्वारा प्रमुख रूप से यह प्रश्न पूछे। छोटे शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट होना चाहिए, बायो फ्यूल का उपयोग बड़े, कम दूरी पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाई जाए। महिलाओं को और अधिक अधिकार मिले तथा उनकी योग्यता को दबाया नहीं जाए। केंद्र की प्रत्येक योजनाओँ की जानकारी आम लोगों तक पंहुचे।

Politics News: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रबुद्धजन सम्मलेन में विभिन्न प्रकार की श्रेणियां बनाई गई थी। इसमें डॉक्‍टर, वकील, समाज अध्यक्ष, सामाजिक संगठन प्रमुख, पत्रकार, महिला संगठन प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण सहित भाजपा वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन विजय मेहता व आभार मनीष प्रधान ने माना।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट