Ananya Pandey and Aditya Roy Kapur: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक जोड़ी की काफी चर्चा हो रही है। यह जोड़ी अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की है। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसकी तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। हाल में दोनों स्पेन में छुट्टियां बीता कर आए हैं। अनन्या और आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते पर जब चंकी पांडे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ग्लैमर इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती रहती हैं। आप इसे रोक नहीं सकते।
चंकी ने कहा कि अनन्या पांडे की जोड़ी ऑनस्क्रीन टाइगर श्रॉफ और कार्तिक आर्यन के साथ अच्छी लगेगी। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बेटियों को ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सलाह दे रखी है। बेटियों से कहा कि उनका ब्वॉयफ्रेंड जो हो, लेकिन उनसे बेहतर हो। उनसे कम तो बिल्कुल नहीं चलेगा। बता दें इससे पहले करण जौहर ने अपने शो में अनन्या पांडे को आदित्य रॉय कपूर का नाम लेकर छेड़ा था।
ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगी अनन्या पांडे
अनन्य के कॅरियर की बात करें तो इन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद आधा दर्जन फिल्मों में काम कर चुके हैं। कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या फिल्म पति, पत्नी और वो में नजर आई थीं। अब अनन्या की अगली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 है। इसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 25 अगस्त को ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनन्या के साथ अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, मनोज जोशी, सीमा पहवा, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे। फिल्म को राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है।