Mradhubhashi
Search
Close this search box.

राज्‍य पर्यटन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण

भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा निगम मंडलों में की गई नियुक्ति के बाद पदभार ग्रहण करने का सिलसिला लगातार राजधानी भोपाल में जारी है। सोमवार को मध्यप्रदेश राज्‍य पर्यटन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद गोंटिया व उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शहर के भदभदा रोड स्थित पर्यटन भवन, मुख्‍यालय पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोनों ही नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद गोंटिया व उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भाजपा के अच्छे कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय पार्टी हित में दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश का पर्यटन दोनों ही कार्यकर्ताओ के नेतृत्व में ऊंचाइयों को छुएगा।

वही राज्‍य पर्यटन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के संगठन ने जिस विश्वास के साथ यह दायित्व सौंपा है उस विश्वास को और मजबूत करना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पर्यटन नई ऊंचाइयों को छुए इसको लेकर हम प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट