Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Neetu Kapoor Birthday: आलिया भट्ट ने इस एक्ट्रेस को बताया क्वीन, नीतू कपूर ने लिखा प्यारा मैसेज

Neetu Kapoor Birthday: आलिया भट्ट ने इस एक्ट्रेस को बताया क्वीन, नीतू कपूर ने लिखा प्यारा मैसेज

Neetu Kapoor 65th Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस इटली में अपने परिवार के साथ 65वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनकी बहू एवं एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आलिया (Alia Bhatt) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें उनकी सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ब्लैक टॉप गॉर्जियस लग रहीं हैं।

आलिया ने कैप्शन लिखा- हैप्पी बर्थडे क्वीन। आप हर चीज को खूबसूरत बना देती हैं। आपसे बहुत प्यार करती हूं। वहीं, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मां को बर्थडे विश किया। उन्होंने फैमिली पिक्चर शेयर की है। इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रिद्धिमा कपूर और इनके पति भरत साहनी, बेटी अनायरा नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने लिखा-हैप्पी बर्थडे मां। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। फैमिली की बैक बोन। आलिया भट्ट और मेरी बेबी राहा को बहुत मिस कर रही हूं।

Neetu Kapoor Birthday: आलिया भट्ट ने इस एक्ट्रेस को बताया क्वीन, नीतू कपूर ने लिखा प्यारा मैसेज
Neetu Kapoor Birthday: आलिया भट्ट ने इस एक्ट्रेस को बताया क्वीन, नीतू कपूर ने लिखा प्यारा मैसेज

Neetu ने लिखा-खूबसूरत यादगार दिन

रिद्धिमा (Riddhima Kapoor) की शेयर की गई फोटो को नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसमें कैप्शन लिखा-खूबसूरत यादगार दिन। आलिया और राहा (Alia and raha) को मिस किया। दरअसल, आलिया भट्ट और राहा इटली नहीं जा सके हैं। जबकि रणबीर (Ranbir) भी अपनी फैमिली के साथ इटली में ही हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट